ईशान किशन ने अपने पहले ही टी20 मैच में अर्धशतक जड़ दिया था (फोटो-एएफपी)
आकाश चोपड़ा ने कहा कि पांचवें टी20 मैच के लिए ईशान किशन फिट होंगे ही नहीं या फिर ये खबर आएगी ही नहीं कि वो उपलब्ध हैं.
क्रिकइंफो से बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ईशान फिट होंगे. उन्होंने कहा कि अगर एक बार भी यह खबर आती है कि वह फिट हैं तो सवाल खड़े होंगे कि क्या 4 मैच खिलाने के बाद आप केएल राहुल को 5वें मैच के लिए टीम से बाहर करेंगे, ये भी सही नहीं है, क्योंकि एक मैच पहले ही तो कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि राहुल टीम के अहम ओपनर हैं.
यह भी पढ़ें:
Ind vs Eng: निर्णायक टी20 मैच से पहले गरजे शिखर धवन, कहा- बल्ले की धार हमेशा तेज रखनी चाहिएInd vs Eng: इंग्लैंड के प्रदर्शन को देख पूर्व कप्तान ने कहा- टी20 विश्व कप में कई टीमों को लगेगा डर
सबके लिए नियम बराबर
सूर्यकुमार यादव को अगर नंबर तीन से नीचे भेजा जाएगा तो वो भी गलत होगा. ईशान को खिलाएंगे तो किसको बाहर करेंगे, ये भी एक समस्या रहेगी. आकाश चोपड़ा ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईशान फिट होंगे ही नहीं या फिर ये खबर आएगी ही नहीं कि वो उपलब्ध हैं. वहीं आकाश चोपड़ा ने कहा कि नियम सबके लिए बराबर होने चाहिए. अगर रोहित शर्मा को आराम दिया जा रहा है तो विराट कोहली को भी आराम करना चाहिए. वहीं पांचवें मैच की बल्लेबाजी क्रम पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसके कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा .