IND VS ENG: टेस्ट क्रिकेट है बेस्ट, भारत-इंग्लैंड सीरीज बीते 5 साल में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली रही

IND VS ENG: टेस्ट क्रिकेट है बेस्ट, भारत-इंग्लैंड सीरीज बीते 5 साल में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली रही


भारत ने हाल ही में खत्म हुई 4 टेस्ट की सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से हराया था और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई थी. (PIC:AP)

भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज (India vs England Test Series) बीते पांच सालों में सबसे ज्यादा देखे जानी वाली सीरीज रही. इस सीरीज के दौरान 13 लाख एवरेज मिनट ऑडियंस (AMA) व्यूअरशिप रही. सीरीज के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) ने ये जानकारी दी.

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता (Test cricket Popularity) में इजाफा हो रहा है. इसका सबूत है भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज (India vs England Test Series). इस सीरीज में व्यूअरशिप का नया रिकॉर्ड बना. बीते पांच सालों में ये सबसे ज्यादा देखे जानी वाली टेस्ट सीरीज रही. इस सीरीज के दौरान 13 लाख एवरेज मिनट ऑडियंस (AMA) व्यूअरशिप रही. सीरीज के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) ने ये जानकारी दी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत के बाद टेस्ट मैचों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है. इस सीरीज के दौरान व्यूअर संख्या 10 करोड़ 30 लाख हुई.

स्टार इंडिया के स्पोर्ट्स हेड संजय गुप्ता ने दर्शकों की संख्या पर बात करते हुए कहा कि हम भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को मिले बेहतर प्रतिसाद से बहुत खुश हैं. इस सीरीज से भारत में करीब एक साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से वापसी हुई थी. भारत के सामने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सवाल था और सामने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम. ऐसे में कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की वजह से सीरीज को देखे जाने के लिए आदर्श हालात बने. चार भारतीय भाषाओं में मैच दिखाने से भी फायदा मिला और रिकॉर्ड व्यूअरशिप दर्ज की गई. उन्होंने आगे कहा कि हम इसे वनडे सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेंगे. इसके बाद आईपीएल 2021 और फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होगा.

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के कारण व्यूअरशिप बढ़ीभारत-इंग्लैंड के बीच 4 टेस्ट की सीरीज के पहले मैच से ही डब्ल्यूटीसी की रेस में बने रहने की लड़ाई शुरू हो गई थी जो आखिरी मुकाबले तक जारी रही. सीरीज में भारत के लिए अक्षऱ पटेल, रविचंद्नन अश्विन, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया. इससे फैंस का जुड़ाव भी बढ़ा. अब सबकी नजरें जून 2021 में होने वाले डब्ल्यूटीसी के फाइनल पर हैं, जिसमें भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. स्टार स्पोर्ट्स ने इसके लिए भी तैयारी शुरू कर दी है. उसकी कोशिश है कि इस मेगा मुकाबले के लिए अभी से फैंस को जोड़ना शुरू कर दिया जाए.

बता दें कि दोनों देशों के बीच 23 मार्च से पुणे में तीन वनडे की सीरीज शुरू हो रही है. इस दौरान भी अच्छी व्यूअरशिप की उम्मीद है.








Source link