देश की राजधानी में पेट्रोल 91.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर है. ये दाम ऑल टाइम हाई (All Time High) पर हैं. देश के 5 राज्यों में विधान सभा के चुनावों बीच आम आदमी को इस समय राहत मिली हुई है.
फरवरी में 5 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल
फरवरी महीने में पेट्रोल डीजल के दाम में 16 दिन बढ़ोतरी हुई थी. फरवरी में दिल्ली में पेट्रोल 4.74 रुपये और डीजल 4.52 रुपये महंगा हो गया है. देश की राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक पेट्रोल 7.36 रुपये महंगा चुका है. ऐसे ही डीजल 7.60 रुपये महंगा हो चुका है. नए साल से अब तक 25 किस्तों में पेट्रोल डीजल के दाम में इजाफा हुआ है.जानिए आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल डीजल का भाव
>> दिल्ली में पेट्रोल 91.17 रुपये और डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर है.
>> मुंबई में पेट्रोल 97.57 रुपये और डीजल 88.60 रुपये प्रति लीटर है.
>> कोलकाता में पेट्रोल 91.35 रुपये और डीजल 84.35 रुपये प्रति लीटर है.
>> चेन्नई में पेट्रोल 93.11 रुपये और डीजल 86.45 रुपये प्रति लीटर है.
>> नोएडा में पेट्रोल 89.38 रुपये और डीजल 81.91 रुपये प्रति लीटर है.
>> बैंगलूरु में पेट्रोल 94.22 रुपये और डीजल 86.37 रुपये प्रति लीटर है.
>> भोपाल में पेट्रोल 99.21 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है.
>> चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.73 रुपये और डीजल 81.17 रुपये प्रति लीटर है.
>> पटना में पेट्रोल 93.48 रुपये और डीजल 86.73 रुपये प्रति लीटर है.
>> लखनऊ में पेट्रोल 89.31 रुपये और डीजल 81.85 रुपये प्रति लीटर है.
यह भी पढ़ें: 1 रुपये का ये वाला सिक्का आपको बनाएगा मालामाल! मिल सकते हैं 5 लाख रुपये…
हर दिन बदलती हैं कीमतें
बता दें कि रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
ऐसे चेक करें पेट्रोल डीजल के दाम
आप SMS के जरिए पेट्रोल डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं. पेट्रोल डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग होता है. ये आप आईओसीएल की वेबसाइट से देख सकते हैं. वहीं BPCL कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 मैसेज भेजकर अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं.