अपनों से परेशान दो महिलाओं ने दी जान: आरोपी पति-देवर औऱ ननद मांगते थे दहेज, महिला का मकान करवाना चाहते थे अपने नाम, मना किया तो इतना सताया की दे दी जान

अपनों से परेशान दो महिलाओं ने दी जान: आरोपी पति-देवर औऱ ननद मांगते थे दहेज, महिला का मकान करवाना चाहते थे अपने नाम, मना किया तो इतना सताया की दे दी जान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Accused Husband brother in law And Sister in law Used To Ask For Dowry, Wanted To House Woman

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाणगंगा औऱ छत्रीपुरा में दो महिलाओं की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उनके पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक मामले में पता चला है कि आरोपी महिला से उसका मकान अपने नाम करवाना चाहते थे।

परदेशीपुरा सीएसपी निहित उपाध्याय के अनुसार मृतिका 25 वर्षीय मनीषा मालवीय निवासी भवानी नगर, मोनी बाबा आश्रम के पीछे की मौत के मामले में बाणगंगा पुलिस ने पति लखन मालवीय, देवर माखन और ननद कविता मालवीय के खिलाफ केस दर्ज किया है। मनीषा ने 12 को घर में फांसी लगा ली थी। जांच में पता चला कि आरोपी पति-देवर औऱ ननद मनीषा से दहेज की मांग करते थे। इसके अलावा उसके स्वामित्व वाले मकान को अपने नाम करवाना चाहते थे। जब मनीषा ने मना किया तो उसे प्रताड़ित करने लगे थे। इससे तंग आकर फांसी लगा ली थी।

उधर, छत्रीपुरा पुलिस ने 45 वर्षीय मंगलाबाई जैन निवासी 190 मुकेरीपुरा की आत्महत्या में पति राजेंद्र पिता ललित कुमार जैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगला ने पति की प्रताड़ना से तंग आखर 3 फरवरी को फांसी लगा ली थी।

खबरें और भी हैं…



Source link