रिश्वत लेने वाली पर्यवेक्षक और सहायक निलंबित: आंगनवाड़ी भर्ती मामले में 20 हजार लेते रंगेहाथों पकड़ाई थी; कलेक्टर ने लिया एक्शन – Shivpuri News

रिश्वत लेने वाली पर्यवेक्षक और सहायक निलंबित:  आंगनवाड़ी भर्ती मामले में 20 हजार लेते रंगेहाथों पकड़ाई थी; कलेक्टर ने लिया एक्शन – Shivpuri News



शिवपुरी में महिला एवं बाल विकास परियोजना नरवर के अंतर्गत सेक्टर खुदावली की पर्यवेक्षक अनीता श्रीवास्तव को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। लोकायुक्त संगठन ग्वालियर की टीम ने उन्हें 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

.

यह रिश्वत एक आंगनवाड़ी सहायिका की भर्ती प्रक्रिया में ली जा रही थी। आरोप है कि अनीता श्रीवास्तव ने यह राशि परियोजना कार्यालय नरवर स्थित सहायक अजय तिवारी के कक्ष में, उनकी उपस्थिति में ली।

प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने तुरंत सख्त कार्रवाई करते हुए पर्यवेक्षक अनीता श्रीवास्तव और सहायक वर्ग-3 अजय तिवारी दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि, यह कृत्य अत्यंत गंभीर है और इससे शासन की छवि धूमिल हुई है। मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए दोनों कर्मचारियों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान, दोनों का मुख्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना, पिछोर (जिला शिवपुरी) नियत किया गया है।



Source link