निरीक्षण: केआरएच में गंदगी देख विधायक पाठक नाराज

निरीक्षण: केआरएच में गंदगी देख विधायक पाठक नाराज


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

विधायक प्रवीण पाठक ने शनिवार को केआरएच का निरीक्षण किया। इस दौरान जगह-जगह गंदगी देखकर वे हाइट्स के मैनेजर दिनेश से नाराज होकर बोले- आप सफाई से संतुष्ट हैं। दिनेश चुप रह गया। विधायक बोले आप मंत्री की सुनते नहीं हो, संभागायुक्त, डीन, अधीक्षक की सुनते नहीं हो। नौकरी चली जाएगी, तब सुनोगे। जिस काम के लिए रखे गए हो वह काम ईमानदारी से करो, नहीं तो मैं तुम्हारी शिकायत लिखूंगा और नौकरी चली जाएगी। विधायक को पुरानी लिफ्ट बंद मिली। इस पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी से प्रस्ताव बनाकर देने के लिए कहा कि पुरानी लिफ्ट की जगह नई लिफ्ट लगाई जाए। थैलेसीमिया का वार्ड के काम में तेजी लाने के भी उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए। थैलेसीमिया सोसाइटी के लोगों ने विधायक से शिकायत की कि एक-एक बेड पर चार-चार मरीज भर्ती हैं।

पीडियाट्रिक के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय गौड़ ने बताया कि थैलेसीमिया वार्ड बन रहा है और उनके विभाग के पास जो व्यवस्था है उसी में मरीजों का इलाज कर रहे हैं। केआरएच की सहायक अधीक्षक डॉ. रीता मिश्रा ने कहा कि जब तक यह वार्ड तैयार हो रहा है तब तक थैलेसीमिया के मरीजाें के लिए अलग वार्ड में जगह दी जा सकती है।

इस पर अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ ने कहा कि ऑर्थोपेडिक के तीन वार्ड हैं उनमें से एक वार्ड वह थैलेसिमिया का वार्ड तैयार होने तक के लिए दिला देंगे। विधायक ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि वह केआरएच का कायाकल्प करने के लिए पूरी प्लानिंग बनाकर बताएं। केआरएच के लिए जो वह शासन से पैसा लाए हैं वह पूरा पैसा यहीं खर्च होना चाहिए, दूसरी जगह नहीं।

खबरें और भी हैं…



Source link