Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अहमदाबाद7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज को 3-2 से जीत लिया। इस सीरीज को मिलाकर भारत ने अब तक कुल 46 द्विपक्षीय सीरीज खेले हैं। इनमें से 15 सीरीज 1 मैच की रही है और 31 सीरीज 2 या इससे अधिक मैचों की रही है। इसमें से उन्होंने 26 बार निर्णायक मैच जीते हैं।
निर्णायक मैच यानी ऐसे मैचों को जीता है, जिससे यह तय हुआ कि टी-20 सीरीज ड्रॉ रहेगी या कोई टीम इसे जीतेगी। 26 निर्णायक मैच जो भारत ने जीते हैं, उसमें से 8 बार सीरीज 1 मैच की थी। एक मैच की सीरीज में वही इकलौता मैच निर्णायक होता है।
15 बार सीरीज 2 या इससे ज्यादा मैचों की थी
चलिए अब कुछ समय के लिए एक मैच की सीरीज को सीरीज ही नहीं मानते हैं। कम से कम दो मैचों की सीरीज को ही सीरीज मानकर देखते हैं कि टीम इंडिया ने कितने निर्णायक मुकाबले जीते हैं। टीम इंडिया ने 15वीं बार द्विपक्षीय सीरीज का निर्णायक मैच जीता है।
1. 2009 में श्रीलंका का भारत दौरा
- दो मैचों की सीरीज में श्रीलंका ने पहला मैच जीत लिया।
- भारत ने दूसरे यानी निर्णायक मैच में जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी हासिल की।
2. 2012 में भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा
- दो मैचों की सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया।
- दूसरे यानी निर्णायक मैच में जीत हासिल कर भारत ने सीरीज में बराबरी हासिल की।
3. 2012 में पाकिस्तान का भारत दौरा
- दो मैचों की सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान ने जीत लिया।
- दूसरे यानी निर्णायक मैच में जीत हासिल कर भारत ने सीरीज में बराबरी हासिल की।
4. 2016 में श्रीलंका का भारत दौरा
- तीन मैचों की सीरीज में दो मुकाबलों के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी।
- भारत ने तीसरे यानी निर्णायक मैच में जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम किया।
5. 2016 में भारत का जिम्बाब्वे दौरा
- तीन मैचों की सीरीज में दो मुकाबलों के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी।
- भारत ने तीसरे यानी निर्णायक मैच में जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम किया।
6. 2017 में इंग्लैंड का भारत दौरा
- तीन मैचों की सीरीज में दो मुकाबलों के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी।
- भारत ने तीसरे यानी निर्णायक मैच में जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम किया।
7. 2017 में न्यूजीलैंड का भारत दौरा
- तीन मैचों की सीरीज में दो मुकाबलों के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी।
- भारत ने तीसरे यानी निर्णायक मैच में जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम किया।
8. 2018 में भारत का साउथ अफ्रीका दौरा
- तीन मैचों की सीरीज में दो मुकाबलों के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी।
- भारत ने तीसरे यानी निर्णायक मैच में जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम किया।
9. 2018 में भारत का आयरलैंड दौरा
- दो मैचों की सीरीज में एक मैच के बाद टीम इंडिया 1-0 से आगे थी।
- भारत ने दूसरे यानी निर्णायक मैच में जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम किया।
10. 2018 में भारत का इंग्लैंड दौरा
- तीन मैचों की सीरीज में दो मुकाबलों के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी।
- भारत ने तीसरे यानी निर्णायक मैच में जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम किया।
11. 2018 में भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा
- तीन मैचों की सीरीज में दो मुकाबलों के ऑस्ट्रेलिया की टीम 1-0 से आगे थी।
- भारत ने तीसरे यानी निर्णायक मैच में जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी की।
12. 2019 में बांग्लादेश का भारत दौरा
- तीन मैचों की सीरीज में दो मुकाबलों के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी।
- भारत ने तीसरे यानी निर्णायक मैच में जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम किया।
13. 2019 में वेस्टइंडीज का भारत दौरा
- तीन मैचों की सीरीज में दो मुकाबलों के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी।
- भारत ने तीसरे यानी निर्णायक मैच में जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम किया।
14. 2020 में श्रीलंका का भारत दौरा
- तीन मैचों की सीरीज में दो मुकाबलों के टीम इंडिया 1-0 से आगे थी।
- भारत ने तीसरे यानी निर्णायक मैच में जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम किया।
15. इंग्लैंड का भारत दौरा
- पांच मैचों की सीरीज में चार मुकाबलों के बाद दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थी।
- भारत ने पांचवें यानी निर्णायक मैच में जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम किया।
भारत ने 3 मल्टीनेशनल टूर्नामेंट्स जीते
अब जरा मल्टीनेशनल सीरीज की बात कर लेते हैं। ऐसी सीरीजों में फाइनल ही निर्णायक मैच होता है। भारत ने अब तक 3 मल्टीनेशनल टूर्नामेंट जीते हैं। इसमें 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2016 एशिया कप और 2018 निदाहास ट्रॉफी शामिल है।