इलाज की आड़ में कथित बाबा ने किया महिला से रेप (सांकेतिक तस्वीर)
पीड़ित महिला की शादी (Marriage) 10 जून 2019 को ग्राम आगर में हुई थी. एक साल तक उसके कोई बच्चा नहीं हुआ तो 8 जुलाई को उसका पति, सास उसे कल्लू उर्फ कल्ला शाह उर्फ साईं बाबा नाम के इस कथित बाबा (baba)के पास ले गए थे
यह मामला बैरसिया थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर आरोपी बाबा कल्लू उर्फ कल्ला शाह उर्फ सांई बाबा, महिला के पति और उसकी सास के खिलाफ छेड़छाड़, रेप और साजिश में शामिल होने की धाराओं में एफ आई आर दर्ज की थी. इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले महिला के पति और सास को गिरफ्तार किया था. दोनों आरोपी भोपाल जेल में बंद हैं. पुलिस की टीम मुख्य आरोपी बाबा कल्लू को तलाश कर रही थी. आखिर में बाबा भी पुलिस के हाथ लग गया.
बाबा को जेल
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बैरसिया तृप्ति शर्मा की अदालत में गुनगा में रहने वाला आरोपी बाबा कल्लू उर्फ कल्ला शाह उर्फ सांई बाबा ने जमानत याचिका लगाई थी. इस केस में अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक आशीष तिवारी ने जमानत आवेदन का विरोध किया. उन्होंने कोर्ट को बताया कि अपराध गंभीर प्रकृति का है. महिला के विरुद्ध अपराध है. केस डायरी के अवलोकन और अभियोजन के तर्को से सहमत होते हुए न्यायालय ने आरोपी कल्लू उर्फ कल्ला शाह उर्फ साईं बाबा की जमानत निरस्त कर उसे जेल भेज दिया. पीड़िता के पति और उसकी सास पहले से ही जेल में बंद हैं.ये है पूरा मामला
एडीपीओ जिला अभियोजन कार्यालय भोपाल मनोज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित महिला की शादी 10 जून 2019 को ग्राम आगर में हुई थी. एक साल तक उसके कोई बच्चा नहीं हुआ तो 8 जुलाई को उसका पति, सास उसे कल्लू उर्फ कल्ला शाह उर्फ साईं बाबा नाम के इस कथित बाबा के पास ले गए थे. शिकायत में बताया गया कि पति और सास ने बाबा के घर पर ले जाकर उससे कहा कि बाबा तेरी बंदिश करेगें जिससे तू एक साल तक मायके नहीं जा पाएगी और तुझे बाल बच्चे हो जाएंगे. उसके बाद आरोपी कल्ला शाह उसे एक कमरे में ले गया. फरियादी महिला का पति और उसकी सास बाहर कमरे में बैठे रहे. आरोपी ने कमरे के अंदर पीड़ित महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और बोला कि यदि तू ये बातें किसी को बताएगी तो तुझे जान से खत्म कर देगें.फरियादी महिला ने तब ये बात किसी को नहीं बतायी.
पति ने की मारपीट
मनोज त्रिपाठी ने बताया कि 18 जुलाई को फिर महिला का पति, सास उसे बाबा के पास ले गए. बाबा फिर महिला को कमरे में ले गया और वही हरकत करने लगा. फरियादी महिला बाबा को लात मारकर बाहर आयी और अपने पति, सास को बाबा की हरकत के बारे में बताया. लेकिन पति ने उसका मोबाइल छिपाकर उसके साथ मारपीट की.बाद में पीड़ित महिला ने सारी बात अपने मायके वालों को बतायी. उसके बाद पीड़ित ने 30 जुलाई को बैरसिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. बैरसिया में आरोपी कल्लू उर्फ कल्ला शाह उर्फ सांई बाबा, पीड़ित महिला की सास और पति के विरुद्ध अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई की गयी.