BJP के मंच पर पहुंचे कांग्रेस MLA बोले: 50 करोड़ में खरीदना चाहती थी भाजपा | betul – News in Hindi

BJP के मंच पर पहुंचे कांग्रेस MLA बोले: 50 करोड़ में खरीदना चाहती थी भाजपा | betul – News in Hindi


भलावी घोड़ाडोंगरी से विधायक हैं.

घोड़ाडोंगरी से कांग्रेस विधायक (Congress MLA) के मुताबिक अगर उन्हें भाजपा में ही जाना होता तो वो साल 2018 में ही चले जाते जब भाजपा (BJP) नेताओं ने उन्हें कांग्रेस छोड़ने के बदले 50 करोड़ रुपए और भोपाल- इंदौर शहर में आलीशान फ्लैट देने की पेशकश की थी.

बैतूल.बैतूल ज़िले के शाहपुर में मंगलवार को अजब सियासी ड्रामा हुआ. यहां बीजेपी दफ्तर (BJP OFFICE) के उद्घाटन कार्यक्रम में मंच पर कांग्रेस विधायक (Congress MLA) ब्रम्हा भलावी नज़र आए. हालांकि माज़रा समझते ही भलावी वहां से बाहर निकले और धरने पर बैठ गए. आरोप लगाया कि स्थानीय अफसरों और बीजेपी ने गलत जानकारी देकर इस कार्यक्रम में उन्हें बुला लिया. बाद में व्हाट्स एप पर उनका एक मैसेज वायरल हुआ इसमें लिखा था, ” ये कांग्रेस के सम्मान की लड़ाई है मुझे आप सबका सहयोग चाहिए”. उसके बाद उन्होंने बीजेपी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगा दिया. भलावी घोड़ाडोंगरी से विधायक हैं.

बैतूल की शाहपुर तहसील में शुरू हुए एक सियासी ड्रामे के बीच स्थानीय कांग्रेस विधायक ब्रम्हा भलावी ने बाद में सनसनीखेज बयान देकर मामले को और हवा दे दी है.  विधायक के मुताबिक अगर उन्हें भाजपा में ही जाना होता तो वो साल 2018 में ही चले जाते जब भाजपा नेताओं ने उन्हें कांग्रेस छोड़ने के बदले 50 करोड़ रुपए और भोपाल- इंदौर शहर में आलीशान फ्लैट देने की पेशकश की थी.

बीजेपी के मंच पर कांग्रेस विधायक
शाहपुर में एक शॉपिंग कॉप्लेक्स के उद्घटान कार्यक्रम के बाद विधायक ब्रम्हा  भलावी नवनिर्मित भाजपा कार्यालय के उद्घटान कार्यक्रम में मंच पर नज़र आए. हालांकि वो कार्यक्रम बीच में छोड़कर बाहर आ गए. फिर भाजपा और प्रशासन पर कार्यक्रम की गलत जानकारी देने और बदनाम करने का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए. काफी मान मनौव्वल के बाद विधायक धरने से उठे लेकिन भाजपा ज्वाइन करने की अटकलों पर अपना ये बयान देकर सनसनी फैला दी.बाद में दी सफाई

विधायक सहित कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें केवल शॉपिंग काम्प्लेक्स के उद्घाटन की सूचना दी गई थी. लेकिन गलत जानकारी लेकर भाजपा अपने पार्टी कार्यक्रम में ले गयी. बाद में भलावी ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा. उसमें लिखा-ये कांग्रेस के सम्मान की लड़ाई है मुझे आप सबका सहयोग चाहिए.उन्होंने भाजपा से नजदीकियों की बात का खंडन किया.विधायक के अनुसार उन्हें धोखे में रखा गया. बाद में शाहपुर जनपद पंचायत सीईओ ने उनसे माफी मांगी. अब कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी पर इस मामले में कार्रवाई हो सकती है.

ये है मामला
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर में जनपद पंचायत की ओर से बनाए गए एक शॉपिंग कॉप्लेक्स का उद्घाटन किया जाना था.इसमें प्रोटोकॉल के मुताबिक क्षेत्र के विधायक ब्रम्हा भलावी भी पहुंचे थे. लेकिन कॉप्लेक्स के उद्घाटन के साथ ही भाजपा ने अपनी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी उनकी मौदूदगी में कर लिया. उन्हें अपने साथ मंच पर बैठाया. जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध शुरू किया तो विधायक ब्रम्हा भलावी कार्यक्रम छोड़कर बाहर आ गए. बाद में उन्होंने अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं पर ग़लत जानकारी देने और अफवाह फैलाने का आरोप लगाया.भलावी इतने नाराज़ हुए कि कार्यकर्ताओं के साथ जनपद पंचायत परिसर में धरने पर ही बैठ गए.





Source link