Last Updated:
Raja Murder Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब नया मोड़ आ गया है. सोनम के भाई गोविंद ने राजा के परिवार-विशेष रूप से विपिन और सचिन-पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि लगातार झूठे आरोप लगाकर उन्हें पूरे देश…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- राजा मर्डर केस में सोनम के भाई गोविंद ने लगाए आरोप
- राजा के दोनों भाई- मुझ पर लगा रहे नए-नए आरोप
- जुर्म में मेरा कोई हाथ नहीं, उसकी सजा क्यों दी जा रही
इंदौर. बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब नया मोड़ आ गया है. इस केस में आरोपी सोनम के भाई गोविंद ने अब खुलकर सामने आकर अपना पक्ष रखा है और राजा के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है. गोविंद ने बेहद भावुक अंदाज़ में कहा कि “मुझे झूठे आरोपों में फंसाकर पूरे देश में बदनाम किया जा रहा है.” गोविंद ने आरोप लगाया कि राजा के भाई विपिन और सचिन लगातार उनके खिलाफ झूठ फैला रहे हैं. उन्होंने कहा, “हर दिन मुझे जूते में गोबर लगाकर मेरे मुंह पर मारा जा रहा है. मैं चुप रहा, लेकिन अब ये बर्दाश्त से बाहर है. अगर मुझ पर सच में शक है तो FIR करवा दो, लेकिन झूठे आरोप मत लगाओ.”
उन्होंने दो टूक कहा कि “20 जुलाई को मेरी विपिन से बात हुई थी, उस दिन भी कहा था कि मैंने कोई वकील नहीं किया और आज 25 जुलाई को फिर कह रहा हूं—मैंने किसी वकील की मदद नहीं ली है.” गोविंद ने यह भी कहा कि वह शिलांग नहीं गए, और अगर गए थे तो आरोप लगाने वाले सबूत पेश करें. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जिस दिन मैं शिलांग जाऊंगा, मीडिया को बताकर जाऊंगा.” गोविंद ने राजा की आत्मा की शांति के लिए “पूजा-पाठ कराए जाने की बात भी कही और स्पष्ट किया कि वह राजा के परिवार के साथ खड़े थे जहां ज़रूरत पड़ी. लेकिन अब जब झूठ पर झूठ बोलकर बदनाम किया जा रहा है, तो उन्होंने इस परिवार से अपना रिश्ता खत्म करने का निर्णय लिया है.”
उन्होंने विपिन और सचिन से बात करना भी बंद कर दिया है. कहा, “अगर इन्हें मुझसे इतनी ही तकलीफ है, तो मैं सुसाइड कर लेता हूं. मैं जान दे देता हूं, लेकिन जिस जुर्म में मेरा कोई हाथ नहीं, उसकी सजा क्यों दी जा रही है?” गोविंद ने यह भी साफ किया कि सोनम ने जो किया उसकी ज़िम्मेदारी उसी की है. “जुर्म सोनम ने किया है, उसकी सजा मुझे क्यों?” उन्होंने दावा किया कि विपिन को खुद जेल जाकर सोनम से मिलना चाहिए और पूछना चाहिए कि उसने जेल से किससे बात की. गोविंद ने आरोपों की लंबी लिस्ट बना ली है और कहा कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद वो प्रेस के सामने आकर एक-एक सवाल का जवाब देंगे. उन्होंने अंत में कहा, “अब मैं इस परिवार से मिलना नहीं चाहता, न कोई रिश्ता रखना चाहता हूं.”
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें