राजधानी में MPPSC EXAM: 3 संक्रमितों के लिए पीपीई किट में ऑब्जर्वर बने डॉक्टर, कॉपी सैनिटाइज कर तीन लेयर्स में पैक कर लिखा- कोविड पेशेंट की कॉपी

राजधानी में MPPSC EXAM: 3 संक्रमितों के लिए पीपीई किट में ऑब्जर्वर बने डॉक्टर, कॉपी सैनिटाइज कर तीन लेयर्स में पैक कर लिखा- कोविड पेशेंट की कॉपी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शासकीय सरोजनी नायडू कन्या हायर सेकंडरी स्कूल शिवाजी नगर परीक्षा केन्द्र पर 152 में से 142 परीक्षा शामिल हुए।

  • भोपाल के पांच सेंटरों पर रविवार को 1652 परीक्षार्थी में से 1577 ने दी परीक्षा

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन के पहले पेपर में लॉकडाउन के बीच 95.46 % परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। रविवार को भोपाल के पांच सेंटरों पर 1652 परीक्षार्थियों में से 1577 ने परीक्षा दी। इनमें तीन कोरोना संक्रमित परीक्षार्थी शामिल थे। इनके लिए अलग से बनाए कोविड परीक्षा केंद्र में दो डॉक्टर पीपीई किट पहनकर पर्यवेक्षक बने। इनकी कॉपी को सैनिटाइज कर तीन लेयर में कॉपी पैक की गई। इसके ऊपर लिखा गया कि कोरोना संक्रमित परीक्षार्थियों के द्वारा जमा की गई उत्तरपुस्तिका।

एमपीपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए भोपाल में पांच केन्द्रों पर कोविड प्रावधानों के तहत व्यवस्थाएं की गई थीं। केंद्र में प्रवेश करने के समय सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने गोले बनाए गए। सभी के लिए मास्क पहनकर आना अनिवार्य था। जिनके पास मास्क नहीं था, उनको सेंटर पर ही मास्क उपलब्ध कराए गए। प्रवेश गेट पर हाथ सैनिटाइजर के प्वाइंट बनाया गए। तापमान की जांच की गई।

वहीं, परीक्षा केंद्र में 6 फीट की दूरी पर बच्चों को बैठाने के लिए मेज लगाई गई थी। सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अलग से कोविड परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसके अलावा अलग-अलग केन्द्र पर भी कोविड छात्रों के बैठने के लिए व्यवस्था की गई थी। परीक्षा 21 मार्च से 26 मार्च तक होगी।

डॉक्टर पीपीई किट पहनकर बने पर्यवेक्षक

शासकीय सुभाष उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल फाॅर एक्सीलेंस शिवाजी नगर में संक्रमितों के लिए कोविड परीक्षा केंद्र अलग से बनाया गया था। यहां रविवार को तीन संक्रमित परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनके लिए दो डॉक्टर पीपीई किट पहनकर पर्यवेक्षक बने। वहीं, मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत होने पर एंबुलेंस भी थी।

तीन बार कॉपी सैनिटाइज कर की पैक

तीनों संक्रमितों की उत्तरपुस्तिका को तीन लेयर में सैनिटाइज कर पैक किया गया। इसके लिए कॉपी को पहले सैनिटाइज किया गया। फिर प्लास्टिक के कवर में पैक किया गया। इसके बाद दो बार लगातार सैनिटाइज कर कॉपी को तीन लेयर में पैक किया गया। इनकी कॉपी को नॉन कोविड परीक्षार्थियों की कॉपी से अलग रख कर भेजा गया।

यह भी सुविधा

रविवार को लॉकडाउन में परीक्षार्थियों दिक्कत न हो, इसके लिए ख्याल रखा गया। प्रशासन की तरफ से हबीबगंज और भोपाल रेलवे स्टेशन और पांचों बस स्टेशन पर सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था की गई थी। ज्वाइंट कमिश्नर संजू कुमारी ने बताया, सेंटर तक पहुंचने में छात्रों को दिक्कत के संबंध में शिकायत नहीं मिली है।

किस सेंटर पर कितने छात्र रहे मौजूद

1- शासकीय गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल, भोपाल वन ट्री हिल्स रोड बैरागढ़ में 399 परीक्षार्थी थे। यहां 384 परीक्षार्थी उपस्थित और 16 अनुपस्थित थे।

2- कन्या हायर सेकंडरी स्कूल गोविंदपुरा, बी सेक्टर बीएचईएल में 400 परीक्षार्थी थे। यहां 381 परीक्षार्थी उपस्थित और 19 अनुपस्थित थे।

3- शासकीय नवीन हायर सेकंडरी स्कूल आनंद नगर, रायसेन रोड पर 399 परीक्षार्थी थे। यहां 387 परीक्षार्थी उपस्थित और 12 अनुपस्थित थे।

4- शासकीय सुभाष उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल फाॅर एक्सीलेंस, शिवाजी नगर में 302 परीक्षार्थी थे। यहां 284 परीक्षार्थी उपस्थित और 18 अनुपस्थित थे।

5- शासकीय सरोजनी नायडू कन्या हायर सेकंडरी स्कूल शिवाजी नगर में 152 परीक्षार्थी थे। यहां 142 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 10 अनुपस्थित थे।

खबरें और भी हैं…



Source link