शैक्षणिक सुधार सम्मेलन: सहकारिता मंत्री भदौरिया बोले- जीवन का संपूर्ण विकास गुणवत्ता युक्त शिक्षा से ही संभव

शैक्षणिक सुधार सम्मेलन: सहकारिता मंत्री भदौरिया बोले- जीवन का संपूर्ण विकास गुणवत्ता युक्त शिक्षा से ही संभव


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • Cooperative Minister Bhadoria Said That Complete Development Of Life Is Possible With Quality Education

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

देश शिक्षा के मामले में विश्व गुरु रहा है। व्यक्ति का संपूर्ण विकास गुणवत्ता युक्त शिक्षा से ही संभव है। यह बात मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने कही। वे आजाद अध्यापक संघ द्वारा आयोजित शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, अध्यापक वह गुरु है, जो बच्चे को जीवन के कर्तव्य पथ पर आगे ले जाता है। अध्यापक के बताए रास्ते पर चलकर छात्र देश, समाज का विकास में सहभागी बनता है, इसलिए शिक्षा गुणवत्ता युक्त होनी चाहिए। अच्छी शिक्षा से मनुष्य विवेकशील, गुणवान बनता है। यह यहां बैठे शिक्षकों द्वारा ही संभव है। सम्मेलन में मौजूद शिक्षकों को देश का नव निर्माण की अपील की। कहा- आज के बच्चों का भविष्य आप लोगों के हाथों में है। राष्ट्र के निर्माण और बच्चों के उज्जवल भविष्य को आपको सार्थक बनाना होगा।

कार्यक्रम में भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह उर्फ संजू ने कहा, हम सभी स्कूलों के सम्मेलन कार्यक्रमों में भाग लेने जाते हैं। शिलान्यास करने जाते हैं, लेकिन कभी स्कूलों की व्यवस्था जानने के लिए नहीं जाते। स्कूलों में छात्रों की समस्या या अध्यापकों की समस्या सुनने नहीं जाते। कार्यक्रम में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधार की बात कही।

उन्होंने मंच के माध्यम से स्कूलों की समस्याओं को रखा। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर, एसडीएम उदय सिंह सिकरवार सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…



Source link