India vs England: टी20 के बाद अब आई वनडे सीरीज की बारी, जानें पूरा शेड्यूल

India vs England: टी20 के बाद अब आई वनडे सीरीज की बारी, जानें पूरा शेड्यूल


नई दिल्ली. टेस्ट और टी20 के बाद भारत और इंग्लैंड की टीमें वनडे सीरीज के लिए तैयार हैं. भारत को इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के तीनों मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे. सीरीज का पहला मैच 23 मार्च को खेला जाना है, जिसके बाद 26 और 28 मार्च को बाकी दोनों वनडे मैच पुणे में भी खेले जाएंगे. विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 3-1 और टी20 सीरीज में 3-2 से मात दी है. ऑयन मॉर्गन की टीम फिलहाल वनडे रैंकिंग में नंबर वन टीम हैं और ऐसे में भारतीय टीम को उसे हराना आसान नहीं होगा.

वनडे सीरीज के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है.टी20 सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल को वनडे टीम में रखा गया है. ऋषभ पंत टी20 के बाद वनडे टीम में भी वापसी करने में कामयाब रहे. पेसर भुवनेश्वर कुमार को भी टीम में जगह दी गई है. वहीं दो साल बाद मोहम्मद सिराज को वनडे टीम में जगह मिली है. दूसरी ओर मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पंड्या और कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को पहली बार टीम में शामिल किया है.

वनडे के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर.

इंग्लैंड की टीम में हो सकती जो रूट की वापसीइंग्लैंड ने अब तक वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा नहीं की है. उम्मीद है कि टी20 सीरीज में हिस्सा लेने वाले ज्यादातर खिलाड़ी वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे. वहीं टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट वनडे सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं. उन्हें टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था.

India vs England ODI Series Full schedule

पहला वनडे-23 मार्च, पुणे
दूसरा वनडे-26 मार्च, पुणे

तीसरा वनडे-28 मार्च, पुणे

कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैच
सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेले जाएंगे. टॉस एक बजे होगा.

कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट?
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.

कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो टीवी और हॉटस्‍टार पर देख सकते हैं.





Source link