अभी बुक कर लें अपनी पसंदीदा कार, अगले महीने बढ़ने वाली हैं मारुति सुजुकी के वाहनों की कीमतें

अभी बुक कर लें अपनी पसंदीदा कार, अगले महीने बढ़ने वाली हैं मारुति सुजुकी के वाहनों की कीमतें


मारुति सुजुकी काे दिसंबर 2020 तिमाही में 1,996.7 कराेड़ का प्रॉफिट हुआ.

मारु‍ति सुजुकी इंडिया ने जनवरी 2021 में ही इनपुट लागत में वृद्धि का हवाला दिया था और कुछ मॉडल्स की कीमताें में वृद्धि की थी. वहीं, कंपनी अब फिर अप्रैल 2021 में कीमतें बढ़ाने जा रही है.

नई दिल्ली. आप भी मारु‍ति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कार लेने का प्लान कर रहे है ताे यह बिलकुल सही समय है कार लेने का क्याेंकि अगले महीने यानि अप्रैल 2021 से मारु‍ति अपनी काराें के दाम बढ़ा रही है. लागत (Input cost) में वृद्धि के चलते ऐसा किया जा रहा है क्याेंकि इसका असर कार के प्राेडक्शन कॉस्ट पर पड़ रहा है. मारु‍ति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India ltd) भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है.

कंपनी ने जनवरी 2021 में ही इनपुट लागत में वृद्धि का हवाला दिया था और कुछ कार मॉडल्स की कीमताें में भी वृद्धि की थी. वहीं कंपनी अब फिर अप्रैल में कीमतें बढ़ाने जा रही है. पिछले एक साल से विभिन्न इनपुट लागताें में वृद्धि के कारण काराें की कीमतें बढ़ रही है जिसका सीधा असर ग्राहकाें पर पड़ रहा है. मारु‍ति के अनुसार वर्ष काराें के हिसाब से उनके दामाें में बढ़ाेत्तरी हाेगी.

आटाे इंडस्ट्री बॉडी SIAM के अनुसार भारत में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में 18 फीसदी बढ़ाेत्तरी हुई है जिसके चलते फरवरी में कुल 2,81,380 यूनिट्स बिकी. जबकि इसी महीने में पिछले साल 2,38,622 यूनिट बिकी थी.  वही बात यदि मारु‍ति सुजुकी इंडिया की करे ताे फरवरी 2021 में 1,144,761 यूनिट बिकी जाे कि पिछले साल के मुकाबले 8.27 प्रतिशत ज्यादा रही. वही दूसरी तरफ हुंडई माेटर इंडिया की सेल 28.97 फीसदी का जबरदस्त इजाफा देखने मिला जिसने फरवरी में 51,600 यूनिट सेल की. 

ये भी पढ़ें-  Maruti Suzuki Alto का नया अवतार जल्द होगा लॉन्च, जानिए इसके खास फीचर्स

दिसंबर तिमाही में हुआ 1,996.7 कराेड़ का प्रॉफिट
मारु‍ति ने दिसंबर तिमाही के हुए मुनाफे में 26 फीसदी की बढ़ाेत्तरी हाेना बताया है जिससे कंपनी काे 1,996.7 कराेड़ का प्रॉफिट हुआ. जबकि पिछले वित्त वर्ष में अक्टूबर-दिसंबर में यह 1,587.4 कराेड़ था. दिसंबर तिमाही के दाैरान कंपनी ने 4,95,879 वाहन बेचे जाे कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 13.4 प्रतिशत अधिक है.

पूरे देश में 4,000 आउटलेट
मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने पिछले सप्ताह बताया था कि कंपनी के सर्विस नेटवर्क ने 1,989 शहरों को कवर करते हुए पूरे देश में 4,000 आउटलेट का आंकड़ा पार कर लिया है. कंपनी का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुई कठिन परिस्थियों के बावजूद 2020-21 में 208 नए वर्कशॉप को जोड़ा है. वहीं कंपनी ने पिछले महीने भारत में सबसे ज्यादा पसंदीदा काराें में से एक स्विफ्ट का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया था जिसकी कीम 5.73 लाख से 8.41 लाख रुपए की एक्स शाे रूम प्राइज दिल्ली रखी गई है. इसे मैन्यूअल और आटाेमैटिक दाेनाें वर्जन में लॉन्च किया गया.








Source link