Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दोनों ने 19 मार्च को भीमबेटका के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। – प्रतीकात्मक फोटो
- तीन दिन से परिजन और पुलिसवाले कर रहे थे तलाश, दोनों ने नहीं लिखा कोई सुसाइड नोट
40 किलोमीटर दूर भीमबेटका के पास ट्रेन से कटकर जान देने वाले लड़का-लड़की भोपाल शहर के निकले। बताया जाता है कि नाबालिग लड़की की सगाई कहीं और हो गई थी, जिससे वह नाराज थी। पुलिस को आशंका है कि उसने इसी कारण अपने प्रेमी के साथ यह कदम उठाया। हालांकि दोनों के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिजनों के साथ दोनों की करीब 3 दिन से तलाश कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में लव जिहाद जैसी किसी भी बात से इंकार किया है।
छोला मंदिर पुलिस के अनुसार एक दिन पहले शिव नगर में रहने वाले एक परिवार ने 17 साल की नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी 19 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इससे एक दिन पहले निशातपुरा पुलिस ने 19 साल के असलम की गुमशुदगी दर्ज की थी।
इस दौरान पुलिस ने जब पड़ताल की तो औब्दुल्लागंज पुलिस ने इस संबंध में संपर्क किया। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को एक लड़का-लड़की ने भीमबेटका के पास रेलवे ट्रैक पर जन शताब्दी ट्रेन के सामने आकर जान दे दी थी। मृतकों के पास शिनाख्ती के नाम पर कुछ नहीं मिला था।
इधर औब्दुल्लागंज पुलस की सूचना पर छोला मंदिर के साथ ही निशातपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छोला मंदिर पुलिस के साथ पहुंचे परिजनों ने लड़की और निशातपुरा पुलिस के साथ पहुंचे परिजनों ने लड़के की पहचान 19 साल के असलम के रूप में की।
ड्राइवर हटने को कहता रहा था
पुलिस ने बताया कि दोनों ने 19 मार्च को ही ट्रेन के सामने आकर जान दे दी थी। जन शताब्दी के ड्राइवर ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी। उसने बताया था कि उसने काफी हॉर्न बजाया और दोनों को ट्रेक से हटने को कहा था, लेकिन वे एक दूसरे के हाथ पकड़े रहे। काफी कोशिशों के बाद भी दोनों ट्रेक से नहीं हटे थे।
नाबालिग की कहीं और सगाई हो गई थी
पुलिस ने बताया कि नाबालिग और असलम एक दूसरे को प्यार करते थे। लड़की की सगाई कहीं और पक्की हो गई थी। 19 मार्च की दोनों घर से बिना बताए निकल गए थे। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उन्हें एहसास भी नहीं था कि खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया होगा।
टैक्सी लेकर पहुंचे थे भीमबेटका
पुलिस के अनुसार पड़ताल में पता चला कि दोनों भोपाल से एक टैक्सी लेकर भीमबेटका पहुंचे थे। जिसके लिए दोनों ने 1600 रुपए भी टैक्सी ड्राइवर को दिए थे। पुलिस उसी टैक्सी ड्राइवर की मदद से औब्दुल्लागंज तक पहुंच पाई और उसने ही पुलिस को दोनों को रेलवे ट्रैक के पास छोड़े जाने की जानकारी भी दी थी।
लड़की 12वीं की छात्रा
जानकारी के अनुसार मृतका 17 साल की नाबालिग है और वह 12वीं तक पढ़ी है, जबकि लड़का कुछ नहीं करता है। लड़की के पिता ऑटो चलाते हैं। पुलिस अब परिजनों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर ऐसे क्या हालात बने कि दोनों ने जाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले को किसी भी तरह से लव जिहाद का होने से इंकार किया है।
-
10 तस्वीरों में देखिए MP में लॉकडाउन: इंदौर में निकाली हवा, भोपाल में पुलिस करती रही अनाउंसमेंट, जबलपुर में झोले को मास्क बनाया; छिंदवाड़ा में व्यापारियों ने बंद रखा बाजार

- कॉपी लिंक
शेयर
-
भोपाल संडे लॉकडाउन: सड़कों पर पसरा सन्नाटा, लेकिन गलियाें में कहीं बच्चे खेल रहे, तो कहीं बड़े बुजुर्ग ही चौपाल लगा कर बैठे रहे, नियमों तोड़ने वाले 185 पर कार्रवाई

- कॉपी लिंक
शेयर
-
कोरोना देश में: पिछले 38 दिन में करीब 2 लाख एक्टिव केस बढ़े; बीते 24 घंटे में इसमें रिकॉर्ड 25,578 की बढ़ोतरी

- कॉपी लिंक
शेयर
-
MP में फिर बारिश, ओले: भोपाल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा में अगले 48 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; ओले भी गिर सकते हैं

- कॉपी लिंक
शेयर