- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Clouds In The Sky Due To The Impact Of The Cyclone, Farmers Engaged In Raising Crops In The Fields
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बादल छाने के बाद खेतों से फसलें को ट्रैक्टर में भरकर ले जाते किसान।
- लगातार सिस्टम सक्रिय होने से जिले में हो रही बारिश, मंगलवार से साफ होगा मौसम
मौसम में परिवर्तन का दौर पिछले चार दिनों से लगातार जारी है। कभी धूप, तो कभी बादल छा रहे हैं। साथ ही, बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है। इससे आम जनता के साथ किसान भी परेशान हैं। रविवार को तल्ख धूप निकलने के बाद सोमवार सुबह मौसम ने फिर करवट बदली।
आसमान में बादल छा गए। करीब 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बादल छाने के बाद बारिश होने की आशंका में खेतों में पड़ी फसलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए किसानों ने मशक्कत शुरू कर दी है। किसान सुबह से ही खेतों में पहुंचकर कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं। मौसम के जानकारों के मुताबिक हवाओं का चक्रवात होने के कारण मौसम परिवर्तित हुआ है। मंगलवार से मौसम साफ होने की संभावना है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम पारा 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चक्रवात का असर
भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर हवा का चक्रवात बना हुआ है। चक्रवात के असर से मौसम में बदलाव आया है। सागर में सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रहेगी। वहीं, मंगलवार से मौसम साफ होने की संभावना है। इसके बाद दिन और रात का तापमान बढ़ेगा और गर्मी असर दिखाना शुरू करेगी।