दरअसल, युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने अपने-अपने ऑफिशिल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी का एक वीडियो पोस्ट किया है. अपनी शादी के इस वीडियो को उन्होंने टीजर का नाम दिया है. इस टीजर में चहल और धनश्री की मेहंदी, हल्दी, संगीत और शादी की तस्वीरें और कुछ छोटे-छोटे क्लिप्स भी हैं. यह टीजर काफी प्यारा है और इससें चहल और धनश्री की केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है.
इस टीजर को शेयर करते हुए युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने अपने फैन्स को जानकारी दी है कि शादी की फिल्म इसी महीने की 27 तारीख को रिलीज होगी. अपने टीजर वाले पोस्ट के कैप्शन में चहल ने लिखा, ‘तुम मेरी हो, मैं तुम्हारा हूं और मैं तुमसे बहुत-बहुत प्यार करता हूं. शादी की फिल्म शनिवार 27 मार्च को रिलीज होगी.’ इस कपल ने हाल ही में मालदीव में अपने छुट्टिया बिताने के दौरान काफी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं. उनकी इन फोटोज को लोगों ने काफी पसंद किया था.
बता दें कि युजवेंद्र चहल फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के साथ हैं. टीम इंडिया को पुणे में इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के बाद चहल 9 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल 2021 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़ेंगे. आईपीएल का 14वां सीजन 9 अप्रैल से 30 मई के बीच बायो बबल में खेला जाएगा.
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज
23 मार्च- पहला वनडे- पुणे- दोपहर 1:30 बजे भारतीय समयानुसार
26 मार्च- दूसरा वनडे- पुणे- दोपहर 1:30 बजे भारतीय समयानुसार
28 मार्च- तीसरा वनडे- पुणे- दोपहर 1:30 बजे भारतीय समयानुसार
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम इस प्रकार है:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर.