विश्व जल दिवस: वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट देखा फिर ऊर्जा मंत्री बोले- मेरे शहर में कोई प्यासा नहीं रहेगा, हर गली में पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

विश्व जल दिवस: वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट देखा फिर ऊर्जा मंत्री बोले- मेरे शहर में कोई प्यासा नहीं रहेगा, हर गली में पहुंचेगा शुद्ध पेयजल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Saw The Water Treatment Plant, Then The Energy Minister Said There Will Be No Thirst In My City, Pure Drinking Water Will Reach Every Street

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर अफसरों से अभी तक किए गए काम की प्रोग्रेस का समझते ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

  • ऊर्जा मंत्री ने किया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण
  • सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर भी गए ऊर्जामंत्री

गमियों में मेरे शहर में कोई भी प्यासा नहीं रहेगा। हर गली और मोहल्ले में पीने के लिए शुद्ध जल पहुंचेगा। सोमवार को विश्व जल दिवस पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जलालपुर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए कही। साथ ही अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी सप्लाई का काम जल्द शुरू कर दिया जाए। गर्मियों में एक भी नागरिक शुद्ध पेयजल के लिए परेशान नही होना चाहिये। इसके साथ ही उन्होंने सीवेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया।

शहर के जलालपुर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लान,इस तरह पानी को शुद्ध कर पेयजल के रूप में तैयार किया जाता है

शहर के जलालपुर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लान,इस तरह पानी को शुद्ध कर पेयजल के रूप में तैयार किया जाता है

मंगलवार सुबह ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह , नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कमल मखीजानी के साथ जलालपुर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट व सीवर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे और यहां चल रहे काम को समझा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के अभी तक प्रोग्रेस की समीक्षा करते हुए अफसरों से पूछा कि इस प्लांट से हम शहर को कब तक पानी देने लगेंगे तथा इस प्लांट से किस किस जगह पानी पहुंचाया जाएगा। इस पर अधीक्षण यंत्री RLS मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 अप्रैल तक हम प्लांट से पानी सप्लाई कर टंकियों को भरने लगेंगे। इसके साथ ही इस प्लांट से ग्वालियर विधानसभा और मुरार विधानसभा में पानी दिया जाएगा।

जल सरंक्षण की दिशा में अच्छा कदम

इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए कहा कि गंदे पानी को साफ कर सिंचाई के लिए उपयोग किया जा रहा है। जल का वापस सदउपयोग करना जल संरक्षण के हित में है। उन्होंने अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर सफ्ताह ट्रीटमेंट प्लांट पर किये जा रहे कार्यो की समीक्षा रिपोर्ट मुझे दी जाए।

खबरें और भी हैं…



Source link