Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- मौ नगर में वाहन पार्किंग नहीं होने की वजह से उपजी समस्या
मौ नगर की सड़कों किनारे खड़े होने वाली वाहनों की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या पर जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है। गौरतलब है कि मौ नगर के बाजार वाहन पार्किंग नहीं होने से लोग अपने वाहन रोड किनारे खड़े कर देते हैं। जिससे सड़क सिकुड़कर छोटी रह जाती है। इस दौरान अगर कोई वाहन निकलता है तो ट्रैफिक जाम लग जाता है। जाम से जहां लोग परेशान होते हैं, वहीं व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित होता है।
स्थानीय निवासी पवन सिंह यादव, धर्मवीर सिंह,अजय यादव आदि का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते कस्बे में यातायात व्यवस्था दिनोंदिन लचर होती जा रही है। जिसका खामियाजा राहगीरों को हर रोज भुगतना पड़ रहा है।
नगर के व्यापारियों का कहना है कि बाजार में पार्किंग नहीं होने से लोग हमारी दुकानों सामने रोड पर अपने वाहन खड़े कर देते हैं, वहीं जाम लगने के दौरान अन्य लोग खरीदारी के लिए दुकानों पर नहीं आते हैं। जिससे कारोबार प्रभावित होता है। वहीं पिछले कुछ दिनों से नए बस स्टैंड से लेकर पुराने बस स्टैंड तक ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है।