जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की शादी का VIDEO आया सामने, फैन्स को आ रहा पसंद

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की शादी का VIDEO आया सामने, फैन्स को आ रहा पसंद


जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी थी. (Jasprit Bumrah/Twitter)

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से शादी के लिए ब्रेक लिया था. इसके बाद वह टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे और अब वनडे टीम में टीम इंडिया में शामिल नहीं हैं.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं. इन दोनों ने ने 15 मार्च को गोवा में एक निजी समारोह में शादी की और गुरुद्वारे में अनंत कारज की रस्म हुई. बुमराह और संजना ने शादी के बाद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैन्स को यह खुशखबरी दी. शादी के बाद इन दोनों के मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए. अब इन दोनों की शादी का वीडियो सामने आ गया है, जिस पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से शादी के लिए ब्रेक लिया था. इसके बाद वह टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे और अब वनडे टीम में टीम इंडिया में शामिल नहीं हैं. बुमराह और संजना ने अपनी शादी की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था, प्यार से प्रेरित होकर, हमने एक साथ एक नई यात्रा शुरू की है. आज हमारे जीवन के सबसे खुशी के दिनों में से एक है और हम अपनी शादी की खबरें और अपनी खुशी आपके साथ साझा करते हुए बेहद धन्य महसूस कर रहे हैं.

IND VS ENG: छोटे भाई हार्दिक से ODI डेब्यू कैप पाकर छलके क्रुणाल पंड्या की आंखों से आंसू

NZ vs BAN: जिम्मी नीशम की शानदार फुटबॉल स्किल, पैर से किया तमीम इकबाल को रनआउटअब इन दोनों की शादी का वीडियो सामने आया है, जिसे द वेडिंग फिल्मर नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो में बुमराह और संजना काफी खुश नजर आ रहे हैं. इन दोनों की कैमिस्ट्री और एक-दूसरे के लिए प्यार भी फैन्स को खासा पसंद आ रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है, ”मैंने पूछा- तुम उससे शादी क्यों कर रहे हो? उसने कहा- क्योंकि अब वह मेरी दुनिया है.”

बता दें कि संजना गणेशन आईपीएल के दौरान केकेआर डायरीज नाम के शो की भी होस्ट रह चुकी हैं. वह 2016 में केकेआर के साथ जुड़ी थीं और नाइट क्लब नाम का शो होस्ट करती थीं. संजना गणेशन आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 को भी कवर कर चुकी हैं. संजना गणेशन इंजीनियरिंग भी कर चुकी हैं हालांकि उन्होंने मॉडलिंग की तरफ रुख किया और साल 2014 में वो मिस इंडिया के फाइनल तक पहुंची थीं. संजना ने एमटीवी के रिएलिटी शो स्पिलिट्स विला से टीवी पर अपना डेब्यू किया था. संजना गणेशन ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब भी जीता था.








Source link