- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- The Court Worker Went To The Restaurant To Eat Food, Was Beaten By The Police, The Whole Court Was Imprisoned In CCTV.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पूरा मामला सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया।
- न्याय के लिए थाना प्रभारी के समक्ष दिया शिकायती आवेदन
लहार थाना क्षेत्र में पदस्थ दारोगा ने न्यायालयकर्मी के साथ मारपीट कर दी। मामला उस समय का है, जब न्यायालय कर्मी रेस्टोरेंट में साथियों के साथ खाना खाने पहुंचा। उसी समय पीछे से रेस्टोरेंट में पुलिस के जवानों के साथ दारोगा आए। किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। उसी समय दरोगा ने न्यायालय कर्मी के साथ मारपीट कर दी। हालांकि मामले के बाद न्यायालय कर्मी ने पुलिस थाना प्रभारी के नाम आवेदन दिया है। मामले के बाद रेस्टोरेंट की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी निकाली गई।
न्यायालय में पदस्थ साक्ष्य लेखक जितेंद्र सिंह राठौर सोमवार शाम नया बस स्टैंड के पास रेस्टोरेंट में साथी स्टेनो गोविंद गोयल, स्टेनो शिवानंद शर्मा, प्रवीण मित्तल व संदीप राज के साथ रेस्टोरेंट में पहुंचा। इसी दौरान पीछे से लहार थाना में पदस्थ एसआई सत्येंद्र सिंह कुशवाह व अन्य जवान पहुंचे। किसी बात को लेकर दारोगा सत्येंद्र सिंह व न्यायकर्मी जितेंद्र सिंह की बहस हो गई। दारोगा ने न्याय कर्मी की मारपीट कर दी। पीड़ित कर्मचारी का कहना है, जब उसके साथ गाेयल ने बताया कि हम लोग न्यायालय विभाग के कर्मचारी हैं, तो उक्त कर्मचारी को पकड़कर ले गए और गाली गलौज करने लगे। हालांकि आवेदन के बाद सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अफसर मामला जांच में लिए जाने की बात कह रहे हैं।
न्यायालयकर्मी ने सर्चिंग के दौरान पुलिस को दी गालियां
एसआई सत्येंद्र कुशवाह का कहना है, रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाने की शिकायत पर जांच करने गए थे। यहां कुछ लोग बैठे थे, जो नशे में धुत थे। उन्होंने कहा कि पहचाना नहीं क्या। तब उनसे पुलिस ने कहा, पहचान लिया तो काम नहीं करूं, तभी एक व्यक्ति ने पुलिस को गालियां देना शुरू कर दिया था। यह रेस्टोरेंट में संदिग्ध आते हैं। एक दिन पहले इस रेस्टोरेंट में कुछ लोगों का विवाद हुआ था, जिस वजह से गोलीबारी भी हुई थी। यही मामले की जांच के लिए गए थे।