नई दिल्ली. पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने शानदार 98 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया का ये ओपनर महज 2 रन से अपने शतक से चूक गया. धवन को बेन स्टोक्स ने आउट किया. उनकी गेंद पर धवन ने पुल शॉट खेला लेकिन गेंद सीधे फील्डर के हाथों में चली गई. (PC-AFP)