ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की दादागिरी: घर में घुसकर दंपती को पीटा, बाइक जलाकर घर में आग लगाने का प्रयास

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की दादागिरी: घर में घुसकर दंपती को पीटा, बाइक जलाकर घर में आग लगाने का प्रयास


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • The Couple Broke Into The House And Beat The Couple, Tried To Set The House On Fire By Burning A Bike

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदन दुबे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • मालथौन थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मालथौन थाना क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की दादागिरी का मामला सामने आया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने दलित युवक के घर में घुसकर पति-पत्नी को पीटा और बाइक जलाकर घर में आग लगाने का प्रयास किया। फरियादी दंपती की शिकायत पर पुलिस ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ हत्या के प्रयास और एससी एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आरोपी मदन दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार फरियादी राजू अहिरवार निवासी रिछा ने थाना मालथौन में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें राजू ने बताया मालथौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन दुबे रात करीब 1 बजे दो साथियों के साथ घर में घुस आए। उन्होंने घर में आकर मेरे और पत्नी के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही, घर में खड़ी बाइक में आग लगा दी। मकान भी जलाने का प्रयास किया। मामले में राजू ने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदन दुबे साथी अरविंद दुबे, प्रशांत दुबे सभी निवासी रिछा के खिलाफ धारा 307 और एससी एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

खुरई एसडीओपी सुमित केरकेट्टा ने बताया कि रंजिश के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ मारपीट की है। फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link