- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Due To Malfunction Of The Printer Of Ratlam Registrar’s Office, The Registries Are Being Printed In Alot And Javra
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
- जिन्हें बैंक से लोन लेना है उन्हें प्राथमिकता से देंगे प्रिंट, आज सर्विस प्रोवाइडर संघ मिलेगा रजिस्ट्रार से
रजिस्ट्रार विभाग का प्रिंटर खराब होने से विभाग ने रविवार को आलोट और जावरा के उप पंजीयक कार्यालय में रजिस्ट्रियों की प्रिंट निकलवाईं। ऐसे लोग जिन्हें लोन चाहिए उनकी रजिस्ट्रियों की प्रिंट प्राथमिकता के आधार पर निकाली जा रही है। सोमवार को इनका वितरण होगा। वहीं प्रिंटर की मरम्मत के लिए भी इंजीनियर आए हैं ताकि समय पर रजिस्ट्री की प्रिंट मिल सके। विभाग में ई रजिस्ट्री 2015 में शुरू हुई थी। तब से विभाग 15 मिनट में रजिस्ट्री देने का दावा करता है। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। विभाग का प्रिंटर खराब होने से लोगों को एक सप्ताह में भी प्रिंट नहीं मिल पा रही है। लोगों की समस्या को देखते हुए विभाग ने सैलाना से प्रिंटर मंगाकर रजिस्ट्रियों की प्रिंट निकलवाना शुरू की लेकिन वो भी बंद हो गया। लोगों की शिकायतों को देख विभाग ने रविवार को आलोट व जावरा के दफ्तर खुलवाए और प्रिंट निकलवाईं। चूंकि 500 से ज्यादा रजिस्ट्रियों की प्रिंट निकलना हैं। इससे सभी प्रिंट निकलने में दो दिन और लगेंगे। यानी लोगों को प्रिंट के लिए अभी दो दो दिन का इंतजार और करना पड़ेगा।
5 साल में 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का राजस्व मिला, लेकिन प्रिंटर नहीं बदल पाए
ई रजिस्ट्री 2015 में शुरू हुई थी। तब विभाग को भोपाल मुख्यालय से प्रिंटर मिला था। तब से ही विभाग में इसी प्रिंटर से प्रिंटे निकाल रहा है। इससे 3 लाख से ज्यादा प्रिंट निकाली जा चुकी है। विभाग का यह प्रिंटर स्पेशल है और इसके जरिए वाटर मार्क कागज और स्टाम्प के कागज पर दोनों साइड प्रिंट निकाली जाती है। इसके खराब होने पर लोकल स्तर पर भी इसकी मरम्मत नहीं करा सकते है। क्योंकि भोपाल से ही इसकी मनाही है। खराब होने पर इसकी सूचना पर भोपाल मुख्यालय दी जाती है। इस पर एजेंसी के कर्मचारी आते हैं और मरम्मत करते हैं। विभाग ने इसके लिए भोपाल में पत्र लिखा है।
सर्विस प्रोवाइडर बोले-लोग हमें परेशान कर रहे हैं, हल के लिए मुलाकात करेंगे
प्रिंट की दिक्कत को देखते हुए सर्विस प्रोवाइडर सोमवार को रजिस्ट्रार से मिलेंगे और उन्हें समस्या बताएंगे। इस संबंध में सर्विस प्रोवाइडर संघ की बैठक हुई। इसमें सभी ने रजिस्ट्री नहीं होने से आ रही परेशानी बताई। आए दिन आ रही समस्या पर सभी ने नाराजी भी जताई। सर्विस प्रोवाइडरों ने बताया कि सोमवार को सभी सर्विस प्रोवाइडर रजिस्ट्रार से मिलेंगे ताकि समस्या का हल हो सके। संघ के अध्यक्ष अभय मूणत ने बताया कि विभाग के अधिकारी को समस्या से अवगत कराया जाएगा।
प्रदेश के सभी जिलों की यही स्थिति है फिर भी हम प्राथमिकता के आधार पर प्रिंट निकलवा रहे हैं – जिला पंजीयक प्रभात वाजपेयी ने बताया यह स्थिति अकेले रतलाम की नहीं है बल्कि पूरे प्रदेश की है। बावजूद लोगों को दिक्कत ना आए। इससे हमने रविवार को आलोट और जावरा के कार्यालयों में प्रिंट निकलवाई है। बस अब दो दिन की प्रिंट बाकी हैं। वो भी जल्द निकाल ली जाएगी। प्रिंटर की मरम्मत भी करवाई जा रही है।