कोरोना टीका:: रीवा जिले में वैक्सीन का स्टॉक खत्म, रविवार के लिए सिर्फ 3380 डोज मिले, अब सोमवार से टीका पर संशय

कोरोना टीका:: रीवा जिले में वैक्सीन का स्टॉक खत्म, रविवार के लिए सिर्फ 3380 डोज मिले, अब सोमवार से टीका पर संशय



  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rewa
  • Vaccine Stock Out In Rewa District, Only 3380 Doses For Sunday, Now In Doubt On Vaccine From Monday

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • सैकड़ों लोग बिना टीका लगवाए ही लौट रहे घर, अब जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगेगा को वैक्सीन का ​टीका

1 अप्रैल से 45 प्लस के लिए चालू किए गए टीकाकरण में जिले के लोगों ने इस कदर उत्साह दिखा कि वैक्सीन का स्टॉक की खत्म हो गया है। ऐसे में हर केन्द्र से सैकड़ों लोग बिना टीका लगवाए ही लौट रहे है। स्थिति यह रही कि रविवार को शहर के चिन्हित बूथों में ही टीकाकरण किया गया। सीएमएचओ डॉ. एमएल गुप्ता ने बताया कि पहले दिन 84 सेंटरों में 11791 लोगों को वैक्सीनेशन का कार्य किया गया था। वहीं दूसरे दिन 84 सेंटरों में 14,148 लोगों को वैक्सीन लगी।

इसी तरह तीसरे दिन 84 सेंटरों में 12996 लोगों ने दोपहर 2 बजे तक ही वैक्सीन लगवा ली। ऐसे में वैक्सीन के स्टॉक खत्म होने के कारण टीकाकरण बंद करना पड़ा। वहीं चौथे दिन रविवार को दो सेंटरों में 3380 हजार के आसपास टीका लगाए गए। अब सोमवार के टीकाकरण में संशय दिख रहा है। क्योंकि जिले में अब डोज बचे ही नहीं है। अगर जबलपुर से टीके का स्टाक मिलता है तो सोमवार को टीकाकरण होगा। न मिलने की स्थिति में टीकाकरण बंद रह सकता है।

जिले में 178 एक्टिव केस
रीवा जिले में जिस तेजी से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। उससे जिला प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। पांच दिन से लगातार 20 के आसपास एक्टिव केस मिल रहे हे। ऐसे में ओवर हाल पांच दिन के अंदर ही पॉजिटिव केसों की संख्या 178 तक पहुंच गई है। जिले में अब तक 4523 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 36 की जान चली गई। कोरोना को मात देने में 4309 लोग सफल रहे हैं। वहीं बीते दिन तक 24 घंटे में 11 मरीज भर्ती हुए है। वहीं दो लोगों को संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय के वेंटीलेटर पर रखा गया है। वहीं एक मरीज डिस्चार्ज हुआ है। पांच सस्पेक्टेड केस वाले मरीज भी भर्ती हुए हैं।

रविवार सुबह पहुंचा ​था 3380 डोज
सीएमएचओ डॉ. एमएल गुप्ता की मानें तो वैक्सीन के स्टॉक संबंधी जानकारी राज्य सरकार को भेजी गई थी। जिससे रविवार की सुबह वैक्सीनेशन के लिए 3380 डोज जबलपुर से रीवा पहुंचा था। इसलिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में ही टीकाकरण हुआ।

खबरें और भी हैं…



Source link