- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Stylish Gear Parked In Posh Colonies, In The Blink Of An Eye, Was Stolen, Caught, 24 Bicycles Recovered
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पकड़े गए चोर से बरामद की गई साइकिल, सभी स्टाइलिश साइकिल हैं
- सिर्फ 500 से 1000 रुपए में बेच देता था साइकिल
- बहोड़ापुर पुलिस को मिली सफलता
पॉश कॉलोनियों से पलक झपकते ही स्टाइलिश साइकिलें चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पकड़ा तो वह दो साइकिल के साथ था, लेकिन पूछताछ के बाद उससे 24 साइकिल बरामद हुई हैं। यह सफलता शहर के बहोड़ापुर थाना पुलिस को मिली है। पकड़े गए चोर ने कुबूल किया है कि वह गियर वाली स्टाइलिश साइकिल चोरी कर उन्हें 500 से 1000 रुपए में बेच देता था। साइकिल का कोई रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं होता है इसलिए पकड़े जाने की संभावना भी कम होती है।
बहोड़ापुर थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया की शनिवार रात एक युवक एक साथ दो साइकिल ले जाता दिखाई दिया। जब उसे पुलिस ने देखा तो रूकने के लिए इशारा किया, लेकिन पुलिस के देखते ही युवक साइकिल छोड़कर भागने लगा। संदेह होने पर वहां मौजूद आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह तोमर व धर्मेन्द्र किरार ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। जब थाना लाकर पूछताछ की गई तो वह युवक शातिर साइकिल चोर निकला। दोनों साइकिल बहोड़ापुर की पॉश कॉलोनी विनय नगर से चोरी करना कुबूल किया। आरोपी की पहचान आकाश बाथम निवासी शिन्दे की छावनी के रूप में हुई है। इसके बाद उससे विस्तार से पूछताछ की गई तो उसने शहर में आधा सैकड़ा साइकिल चोरी करना कुबूल किया है।
24 साइकिल बरामद
एक बार शुरू हुई पूछताछ के बाद पकड़े गए चोर ने कई चोरी की वारदात करना स्वीकार किया और करीब 24 साइकिले, इंदरगंज और कंपू इलाके से बरामद कराई है। पुलिस अफसरों की माने तो पकड़े गए चोर से अभी भी काफी संख्या में वारदातों का खुलासा हो सकता है।
रेसिंग और स्टाइलिश साइकिल रहती थी निशाने पर
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोर ने बताया कि उसके निशाने पर सिर्फ रेसिंग साइकिल रहती थी और वह चोरी की गई साइकिल को मात्र 500 से 1000 में बेचता था। पकड़े गए आरोपी से खुलासा होने के बाद पुलिस की तीन टीमों ने अलग-अलग दबिश देकर साइकिले बरामद की है।