भारतीय रेलवे में सुरक्षा श्रेणी के पद सहायक लोको पायलट (ALP) की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 18,735 चयनित उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। अब इन उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया
.
भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी हुई
- प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) 25 से 29 नवंबर 2024 तक आयोजित की गई। यह परीक्षा 5 दिनों में 15 पालियों में 156 शहरों और 346 केंद्रों पर हुई।
- द्वितीय चरण की परीक्षा (CBT-2) 2 और 6 मई 2025 को हुई। यह 2 दिनों और 4 पालियों में 112 शहरों और 213 केंद्रों पर संपन्न हुई।
- इसके बाद कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT) 15 जुलाई और 31 अगस्त 2025 को 84 शहरों और 186 केंद्रों पर कराई गई।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 18,735 चयनित उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया।
अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को अब ट्रेनिंग के साथ रेलवे की जिम्मेदारी संभालने का मौका मिलेगा। भोपाल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि इस भर्ती के पूरा होने से भारतीय रेलवे को नई ऊर्जा और महत्वपूर्ण जनशक्ति मिलेगी, इससे रेल संचालन और सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।