नवजात को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टीकमगढ़ जिले में शनिवार दोपहर मां ने 25 दिन के नवजात बच्चा को महेंद्र सागर तालाब में फेंक दिया। वहां मौजूद एक युवक ने मासूम को डूबता देख तालाब में कूदकर बाहर निकाला।
.
घटना कोतवाली थाने के बम्होरी कला गांव की है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है।
युवक के साथ पुलिस मासूम को लेकर अस्पताल पहुंची।
आरोपी महिला मिथिला लोधी पत्नी सुजान सिंह लोधी बम्होरी कला गांव की रहने वाली है। उसकी शादी दमोह जिले के बकस्वाहा में हुई है। वह अपने मायके आई हुई थी। घटना के दौरान उसकी मां भी उसके साथ थी। वह नवजात बच्चा को तालाब में फेंककर भागने लगी।
इस दौरान वहां पहले से मौजूद लल्लन रैकवार निवासी ताल दरवाजा ने तालाब में छलांग लगाकर मासूम को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मासूम बच्चा को अस्पताल भिजवाया।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पीएल विश्वकर्मा के अनुसार, बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उसे गहन शिशु चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
कोतवाली थाना प्रभारी उपेंद्र छारी ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।