रिश्ते शर्मसार करने वाले सौतेले पिता को सबक: भोपाल में बेटी से दुष्कर्म करने वाले पति को पकड़वाने मां ने 1 साल इंतजार किया; आरोपी के घर पहुंचते ही पुलिस को बुलाया

रिश्ते शर्मसार करने वाले सौतेले पिता को सबक: भोपाल में बेटी से दुष्कर्म करने वाले पति को पकड़वाने मां ने 1 साल इंतजार किया; आरोपी के घर पहुंचते ही पुलिस को बुलाया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपी पति को पकड़वाने के लिए पत्नी ने एक साल तक इंतजार किया। – प्रतीकात्मक फोटो

  • आरोपी सौतेला पिता ने मासूम से करीब 5 महीने तक दुष्कर्म किया

भोपाल में 13 साल की मासूम से उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। मामले का खुलासा होने पर आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला एक साल चुप बैठी रही और पति के घर आने का इंतजार करती रही। करीब एक साल बाद आरोपी घर पहुंचा, लेकिन इस बार वह पत्नी के हत्थे चढ़ गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार 13 साल की किशोरी अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी मां एक फैक्ट्री में नौकरी करती है। 30 साल की महिला को बताया कि कुछ साल पहले उसके पति उन्हें और बच्चों को छोड़कर चले गए। उसके बाद से वह ही बेटा और बेटी को पालने लगी। कुछ समय बाद कालोनी में रहने वाले मैकेनिक राशिद (बदला नाम) से उसने शादी कर ली और वह उनके साथ रहने लगा।

राशिद ने बेटी से दिसंबर 2019 से लेकर मार्च 2020 तक दुष्कर्म किया। इसका पता उनके बेटे को चल गया। उसने ही उन्हें इसके बारे में बताया। राशिद को भी इसकी भनक लग गई कि उसे इसके बारे में सब पता चला गया है। पकड़े जाने के डर से वह वहां से भाग गया। उसके भागने के कारण उसने इसके बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। उसे लगा कि जैसे ही राशिद घर आएगा, वह उसे पकड़वा देगी।

दोबारा आया था मासूम से दुष्कर्म करने
महिला ने बताया कि सोमवार को राशिद घर आया। वह करीब एक साल से उनसे छिप रहा था। उसे लगा था कि उसकी बेटी घर पर अकेली होगी। पति से उसका जमकर विवाद हुआ और महिला ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link