Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- दो दिन ग्वालियर, एक-एक दिन आगरा व मथुरा से चलेगी
रेलवे ने चंबल एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस ट्रेन में जनरल कोच में भी सफर करने लिए यात्रियों को रिजर्वेशन कराना होगा। दरअसल, लॉकडाउन के बाद से पिछले साल 22 अप्रैल से ग्वालियर चंबल एक्सप्रेस रद्द चल रही थी। एक साल बाद अब ये ट्रेन आगरा और मथुरा से एक-एक दिन और ग्वालियर से दो दिन चलेगी।
- ट्रेन नंबर 04976 आगरा-हावड़ा 1 अप्रैल से हर गुरुवार को आगरा से सुबह 5:45 बजे रवाना होगी, जाे सुबह 6:25 बजे मुरैना और 7:35 बजे ग्वालियर आएगी। 5 मिनट स्टाॅपेज के बाद हावड़ा के लिए रवाना हो जाएगी।
- ट्रेन नंबर 04975 हावड़ा से आगरा के लिए 6 अप्रैल से हर मंगलवार को शाम 5:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम को 4:50 बजे ग्वालियर आएगी। शाम 7 बजे आगरा पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 02178 मथुरा से हावड़ा के लिए 5 अप्रैल से हर साेमवार को सुबह 5 बजे रवाना होगी। ये ट्रेन सुबह 5:25 बजे आगरा, 6:25 बजे धौलपुर, 6:47 बजे मुरैना और 7:35 बजे ग्वालियर अाएगी। अगले दिन सुबह 6:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 02177 हावड़ा से 2 अप्रैल से हर शुक्रवार को शाम 5:45 बजे रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 02176 ग्वालियर से हावड़ा के लिए 3 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सुबह 7:40 बजे रवाना होगी। जबकि अगले दिन सुबह 6:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
- हावड़ा से ट्रेन नंबर 02175 हावड़ा-ग्वालियर 4 अप्रैल से प्रत्येक रविवार और बुधवार को रवाना होगी और अगले दिन ग्वालियर आएगी।