जबलपुर में हाई प्रोफाइल ठगी का मामला सामने आया है. आरोप भाजयुमो के पूर्व नगर महामंत्री पर है. हालांकि अब शिकायतकर्ता ही पलट गया है. दरअसल, व्यापारी लालचंद दासानी ने BJP नेता सोनू बचवानी पर 2 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया है. दासानी के मुताबिक उनके दो बेटों पर NSA लगा हुआ है. बचवानी ने उन्हें अपने संबंध गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से होने का हवाला दिया और दोनों को बरी करवाने के बदले में फर्जीवाड़े को अंजाम दिया. हालांकि, मामले के तूल पकड़ते ही BJP में हड़कंप मच गया. आनन फानन में सोनू बचवानी नाम के एक दूसरे व्यक्ति को ढूंढा गया, जिसने पत्र लिख कर सारा दोषारोपण अपने सिर ले लिया. मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें सोनू बचवानी व्यापारी को मनाते हुए सुने जा रहे हैं.