MP में कोरोना की दूसरी लहर: 7 महीने 12 दिन बाद एक दिन में रिकार्ड 1502 नए केस मिले; 6.5% संक्रमण दर ने बजाई खतरे की घंटी, 1 से 3 तक पहुंच रहा वायरस

MP में कोरोना की दूसरी लहर: 7 महीने 12 दिन बाद एक दिन में रिकार्ड 1502 नए केस मिले; 6.5% संक्रमण दर ने बजाई खतरे की घंटी, 1 से 3 तक पहुंच रहा वायरस


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Coronavirus Second Wave Update | 853 People Found Infected Today As COVID Corona Cases Increased In Bhopal Indore Jabalpur

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1502 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें से 853 सिर्फ शहरों भोपाल, इंदौर व जबलपुर के हैं।

  • भोपाल में 362, इंदौर में 387 और जबलपुर में 104 नए पॉजिटिव मरीज मिले
  • एक्टिव केस का आंकड़ा 9200 के पार पहुंचा, एक सप्ताह पहले यह 5616 था
  • एक सप्ताह में हर रोज औसतन 1195 लोग संक्रमित हुए, जबकि 620 स्वस्थ्य हुए

मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में वायरस 1 से तीन लोगों तक पहुंच रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में रिकार्ड 1502 नए केस मिले हैं। इससे पहले 10 अगस्त 2020 को एक दिन में 1575 केस मिले थे। लेकिन लगातार बढ़ रही संक्रमण दर ने खतरे की घंटी बजा दी है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट बताती है कि काेरोना फैलने की दर 6.5% हो गई है। जबकि सात दिन पहले यह 4.2% थी।

प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना तीन शहरों भोपाल, इंदौर और जबलपुर में फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में भोपाल में 362, इंदौर में 387 और जबलपुर में 104 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। कोरोना को कंट्रोल करने के लिए इन तीनाें शहरों में हर रविवार को लॉकाडाउन करने के साथ ही हर रोज नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है। बावजदू इसके केस कम नहीं हो रहे हैं। जबलपुर में एक सप्ताह के आंकड़े देखें तो 7 दिन बाद अब एक दिन में संक्रमितों की संख्या दो गुना से ज्यादा हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल, इंदौर और जबलपुर में ज्यादा सतर्कता बरतने की जरुरत है। क्योंिक भोपाल और इंदौर में एक सप्ताह में 2 हजार सें ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। जबलपुर में भी हर रोज 100 से ज्याद केस सामने आ रहे हैं। यदि संक्रमण फैलने की रफ्तार ऐसे ही बढ़ती रही तो हालात सिंतंबर 2020 जैसे हो जाएंगे। उस समय हर दिन 2 हजार से ज्यादा आए थे।

एक्टिव केस की रफ्तार बढ़ना चिंताजनक
प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। वर्तमान में एक्टिव केस का आंकड़ा 9292 के पार पहुंच गया है। एक सप्ताह पहले यह 5616 था। यानी 60% की ग्रोथ हो चुकी है। जबकि एक सप्ताह में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या और संक्रमित होने वालों के आंकड़ों से पता चलता है कि हर दिन औसतन जितने लोग कोरोना को हरा कर स्वस्थ्य हुए, उससे दो गुना नए संक्रमित केस सामने आए। पिछले एक सप्ताह में हर रोजऔसतन 620 मरीज ठीक हुए, जबकि 1195 लोग संक्रमित हुए।

तीन शहरों में रविवार लाॅकडाउन के बाद बढ़े केस
MP में 7 दिन में कोरोना की रफ्तार

16 मार्च 832
17 मार्च 917
18 मार्च 1140
19 मार्च 1308
20 मार्च 1322
21 मार्च 1348
22 मार्च 1502

भोपाल में 7 दिन में कोरोना की रफ्तार
16 मार्च 196
17 मार्च 184
18 मार्च 272
19 मार्च 343
20 मार्च 382
21 मार्च 349
22 मार्च 362

इंदौर में 7 दिन में कोरोना की रफ्तार
16 मार्च 232
17 मार्च 294
18 मार्च 309
19 मार्च 317
20 मार्च 326
21 मार्च 354
22 मार्च 387

जबलपुर में 7 दिन में कोरोना की रफ्तार
16 मार्च 72
17 मार्च 65
18 मार्च 97
19 मार्च 116
20 मार्च 108
21 मार्च 102
22 मार्च 124

खबरें और भी हैं…



Source link