- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Opposition To Burnt Corpse Of Corona Suspect Near Residential Area, People Threw Stones At The Dead Body, Broken Glass, Police Bid No Information Given In The Police Station Of The Incident
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटनाक्रम के दौरान पथराव में क्षतिग्रस्त हुआ शव वाहन।
मकरोनिया क्षेत्र में कोरोना संदिग्ध का शव जलाने की बात को लेकर हंगामा हो गया। विरोध कर रहे लोगों ने शववाहिनी पर पथराव कर दिया। पथराव में शववाहिनी चालक को चोट आई है। घटनाक्रम की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव का शासकीय जमीन पर अंतिम संस्कार कराया गया। हालांकि मकरोनिया थाना पुलिस घटनाक्रम की सूचना थाने में होने से इनकार कर रही है।
सूचना के अनुसार मंगलवार रात सद्भावना नगर में वृद्घ महिला की मौत हो गई थी। मृतका कोरोना संदिग्ध मरीज थी। ऐसे में परिजन ने कोरोना गाइडलाइन से अंतिम संस्कार कराना उचित समझा और नगर पालिका मकरोनिया से शववाहिनी बुलाई। शववाहिनी से अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव लेकर बड्तुमा के पास स्थित श्मशान घाट के लिए रवाना हुए। इसी दौरान श्मशान घाट के पास कुछ लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ में से कुछ लोगों ने शववाहिनी पर पथराव कर दिया। पथराव में शववाहिनी के कांच टूटें हैं।
घटनाक्रम की खबर मिलते ही मकरोनिया निकाय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। रहवासियों का कहना था कि कोरोना मरीज का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। इससे क्षेत्र में भी कोरोना फैल सकता है। हालांकि समझाइश के बाद लोग शांत हुए। वहीं मामला शांत होने के बाद निजी जमीन पर महिला का अंतिम संस्कार कराया गया।
थाने में नहीं पहुंची घटनाक्रम की शिकायत
मकरोनिया थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया शववाहिनी पर पथराव से संबंधित कोई भी सूचना न तो थाने में आई है और न ही डायल-100 व अन्य पुलिसकर्मियों को दी गई है। इधर, मकरोनिया नगर पालिका के सीएमओ ईशांत धाकड़ ने बताया शव को जलाने का विरोध लोगों ने किया था। भीड़ के बीच कुछ ने पत्थर फेंके थे। मामले में समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। वहीं शव का अंतिम संस्कार कराया गया।