- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- The Shyamala Hills Police Station In charge Had A Dispute With TI, A Three member Committee Set Up To Investigate
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ एएसआई शिवेंद्र मिश्रा ने मंगलवार देर रात आत्महत्या करने के इरादे से बड़े तालाब में छलाग लगा दी
राजधानी के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ एएसआई शिवेंद्र मिश्रा ने मंगलवार देर रात आत्महत्या करने के इरादे से बड़े तालाब में छलाग लगा दी। गोताखोरों ने तुरंत एएसआई को सकुशल बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार एएसआई का थाना प्रभारी टीआई तरुण भाटी और एक एसआई से विवाद होने की बात सामने आ रही है। हालांकि मामले की पूरी जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने तीन सदस्यीय जांच समिति बना दी है। समिति तीन दिन में अपनी जांच रिपोर्ट देंगी।
एएसपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को देररात एएसआई ने आत्मघाती कमद उठाते हुए तालाब में छलाग लगा दी थी। मामले की संपूर्ण जांच के लिए सीएसपी शाहजहानांबाद नागेन्द्र पटेरिया के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। कमेटी तीन दिवस में अपनी रिपोर्ट देंगी। मिश्रा ने बताया कि एएसआई सुबह से ड्यूटी पर थे। मंगलवार को उनका उपवास था और बीपी के पेसेंट भी है। मंगलवार को दुकान बंद कराने को लेकर उनकी एक सब इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी से थोड़ी कहासूनी हुई थी। इस मामले में एक रोजनामचा रिपोर्ट भी दर्ज है। एएसआई पूरे मामले के बाद घर भी गए और दोबारा आए। इसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। अब कमेटी की रिपोर्ट में ही सामने आएगा कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया।
43 थानों में से दर्जनभर में प्रभारी टीआई
जानकारी के अनुसार शहर के 43 थानों में सेे दर्जनभर से ज्यादा थाने की कमान प्रभारी टीआई के पास है। इनमें से कई जगह स्टाफ प्रभारियों के काम से खुश नहीं है। इस तरह की भी जानकारी सामने आ रही है कि कई जगह स्टाफ अपना ट्रांसर्फर दूसरी जगह करा रहे है, लेकिन अपने रसूख और नेताओं तक पहुंच के चलते प्रभारी टीआई अपनी जगह पर बने हुए है।