- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Madhya Pradesh Indore Garments Businessman Looted By Criminals In Municipal Corporation Road
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दुकान का तीन दिन का कलेक्शन लेकर व्यापारी रात में घर लौट रहा था।
दुकान बंद कर लौट रहे एक व्यापारी से 14 लाख रुपए से ज्यादा की लूट का मामला सामने आया है। घटना नगर निगम रोड पर एक रेडीमेड कारोबारी के साथ हुई है। लूट करने वाले नकाबपोश बदमाशों ने पहले व्यापारी के साथ मारपीट की, फिर डिक्की से रुपयों से भरा बैग निकालकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का रिक्रिएशन किया और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन संदेह के घेरे में फिलहाल नौकर है। पैसे एक्टिवा की डिक्की में ही रखे हैं, आखिर यह बात उन दो लोगों को कैसे पता चली इस बात की कड़ी तक पहुंचने के लिए जांच पड़ताल जारी है।
पुलिस थाने पहुंचकर व्यापारी ने अपने साथ हुई लूट की पूरी बात बताई।
एमजी रोड टीआई डीवीएस नागर ने बताया व्यापारी महेश तोषनीवाल (44) निवासी स्नेहलतागंज ने शिकायत की है। महेश ने बताया मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे रिवर साइड रोड स्थित दुकान से तीन दिन की सिल्लक के 14 लाख रुपए लेकर स्कूटी से घर जा रहे थे। नगर निगम रोड पर अंबिका इलेक्ट्रॉनिक तक पहुंचे थे, तभी पीछा करते आए दो बदमाश उन्हें रोककर विवाद करने लगे। इसी दौरान व्यापारी से एक बदमाश बहस करने लगा, वहीं दूसरे ने मास्टर की से डिक्की खोलकर उसमें रखा 14 लाख से भरा बैग निकाल भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। इतना ही नहीं घटनाक्रम का पूरा रिक्रएशन भी किया गया। टीआई ने बताया कि व्यापारी यह रुपए कहां से लाया इसकी तस्दीक कर रहे हैं। प्रारंभिकतौर पर यह लूट की घटना नहीं लग रही है। फुटेज तलाश रहे हैं।
ऐसा है पूरा घटनाक्रम
रिवर साइड पर दुकान चलाने वाले कपड़ा व्यापारी महेश तोषनीवाल ने बताया कि उनकी महेश गारमेंट नाम से शाॅप है। रात में वे दुकान बंद कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे। रिवर साइड से पोस्ट ऑफिस होते हुए नगर निगम के पीछे वाली सड़क तक पहुंचे ही थे कि स्पीड ब्रेकर आने पर गाड़ी धीमी करना पड़ी। जैसे ही उन्होंने गाड़ी के ब्रेक लगाए, दो युवक उसके पास आ धमके। उन्होंने बैग छीनते हुए उसने मारपीट शुरू कर दी। धक्का-मुक्की में वे नीचे गिर गए। मौका पाते ही एक बदमाश ने रुपयों से भरा बैग डिक्की से निकाल लिया और पैदल ही दौड़ लगा दी। दूसरा साथी भी उन्हें सड़क पर गिराकर भाग निकला। दोनों के चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि बैग में 14 लाख 13 हजार रुपए रखे हुए थे। यह उनकी दुकान के तीन दिन का कलेक्शन था। वे ज्यादातर टाइम इसी रोड से कलेक्शन लेकर घर आना-जाना करते हैं।