Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कटनी2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कटनी स्टेशन पर युवकों के कपड़े उतार कर पीटा।
संघमित्रा एक्सप्रेस में बेंगलुरु से कटनी आ रही एक युवती से बिहार के कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। युवकों ने उसके मुंह पर सिगरेट का धुआं भी उड़ाया। पूरे सफर के दौरान वह काफी डरी हुई थी। उसने इसकी सूचना अपने परिजनों को दे दी। कटनी स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर युवती के परिजनों ने जमकर पिटाई की। उनके कपड़े तक उतार दिए। युवती ने घटना के तीन दिन बाद बुधवार को GRP थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
भद्दे कमेंट किए
युवती ने बताया कि वह 20 मार्च को संघमित्रा एक्सप्रेस के डी1 कोच में बेंगलुरु से कटनी आने के लिए बैठी थी। उसी कोच में बिहार के करीब आधा दर्जन से अधिक युवक भी बैठे थे। ट्रेन जब सिकंदराबाद पहुंचने पर युवकों ने भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए और छेड़छाड़ करने लगे। युवती ने बताया कि युवकों ने सिगरेट का धुआं मुंह पर उड़ाया।
औपचारिक कार्रवाई कर लौट गए थे RPF जवान
युवती ने बताया कि अपने साथ हो रहे घटनाक्रम की जानकारी उसने अपनी मां और पति को दी। उन्होंने रेलवे की हेल्पलाइन पर शिकायत करने के लिए कहा। इसके बाद उसने 182 पर कॉल किया और घटना की जानकारी दी। ट्रेन के विजयवाड़ा स्टेशन पहुंचने RPF जवान वहां पर पहुंचे। RPF कर्मियों ने युवकों को समझाइश दी और फिर चले गए। इसके बाद युवकों ने और भी परेशान करना शुरू कर दिया।
रिलेशन बनाने के दबाव में नौकरी छोड़ी:एक्साइज अफसर फाइल लेकर बुलाता और रिलेशन बनाने के लिए कहता
ट्रेन से उतारकर मारपीट
21 मार्च की शाम ट्रेन कटनी स्टेशन पहुंची। यहां पर पहले से मौजूद युवती के परिजन और उनके पहचान के कुछ युवकों ने छेड़छाड़ करने वाले युवकों की पिटाई की। परिजनों ने युवकों के कपड़े तक उतार दिए। हैरानी की बात तो ये है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में हंगामा और मारपीट हुई, लेकिन जानकारी न तो RPF के पास थी और न GRP के पास। युवती ने बुधवार को को शिकायत की, तब जाकर पूरा मामला जीआरपी के जानकारी में आया है। जीआरपी DSP लोकेश मार्को ने बताया कि घटना 20 मार्च की है, जिसकी जानकारी 24 मार्च को दी गई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।