चोरी में अर्धांगिनी का साथ: पत्नी को बाइक पर बिठाकर ज्वेलर के यहां से 80 ग्राम सोना चोरी करने वाला गिरफ्तार, पुलिस को 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर मिले

चोरी में अर्धांगिनी का साथ: पत्नी को बाइक पर बिठाकर ज्वेलर के यहां से 80 ग्राम सोना चोरी करने वाला गिरफ्तार, पुलिस को 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर मिले


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंदन नगर पुलिस ने एक ऐस शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो अपनी पत्नी को बाइक पर बिठकार चोरी करने जाया करता था। इन्होंने हाल ही में एक ज्वेलर के यहां करीब 80 ग्राम सोने की ज्वेलरी चोरी की थी। चोनों ने चोरी और नकबजनी की 4 वारदातें करना कबूला है। इनके पास से करीब 10 लाख रुपए कीमत की 210 ग्राम सोना और 400 ग्राम चांदी ज्वेलरी बरामद की है।

चोर के पास से पुलिस ने चार चोरियों के माल को बरामद कर लिया है।

चोर के पास से पुलिस ने चार चोरियों के माल को बरामद कर लिया है।

DIG मनीष कपूरिया ने बताया कि हाल ही में सिरपुर स्थित खुशबू ज्वैलर्स के यहां से ग्राहक बन एक दंपति ने 80 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे। पुलिस ने जब सीसीटीवी और घटनास्थल का बारीकी से पड़ताल किया तो पता चला कि चोरी एक दंपति ने की है। इसके बाद पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लाखों रुपए कीमत के सोना चांदी के जेवरात बरामद किए। दंपति ने चार अपराध करना कबूला है।

पुलिस ने आरोपी कैलाश पंवार पिता रमेश पंवार (40) साल निवासी ग्राम नेवरी थाना बेटमा और उसकी पत्नी माया (38) साल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि सिरपुर स्थित खुशबू ज्वैलर्स पर वे खरीदी करने के बहाने पहुंचे थे। यहां से उन्होंने 80 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे। उन्होंने चंदन नगर क्षेत्र में पहले हुई तीन चोरी करना कबूला है। पुलिस ने इनके पास से 210 ग्राम सोने के जेवरात, जिसमें हार, अंगूठी, मंगलसूत्र, पेंडल, कान के झुमके और चांदी के कुल 400 ग्राम जेवरात जिसमें पायजेब, कमरबंध आदि बरामद किए हैं।

दंपति के पास से यह मिला

  • केस क्रमांक 160/2021 379 : एक सोने का हार, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ कान के सोने के झुमके, एक जोड़ी कान के सोने के लटकन, एक जोड़ी सोने की कान की बाली, दो सोने की गले में पहनने की माला, एक सोने का पेंडल, सोने के दाने, ओम वाला सोने का पेंडल।
  • केस क्रमांक 89/2021 379 : एक सोने का हार, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का मांग का टीका, दो सोने के कंगन, दो जोड़ सोने के टाप्स।
  • केस क्रमांक 663/2019, 457, 380 : एक सोने की वैन, एक सोने का मंगलसूत्र का पेंडल, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ सोने के कान की बाली, एक जोड़ चांदी की पायजेब
  • केस क्रमांक : 919/2019 457, 380 : तीन जोड़ चांदी की पायजेब, एक कमर का चांदी का करधोना।

खबरें और भी हैं…



Source link