- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- The Young Man Took The Old Man To The Hill And Raped, Stabbed, Attempted To Kill Him With An Auto, Condition Was Serious, The Accused Was Caught
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वृद्ध महिला से दुष्कर्म के बाद पहाड़ी पर पहुंची पुलिस, गांव के लोगों से पूरे घटना को समझते हुए
- गिरवाई में भगवान पुरा के पीछे पहाड़ियों पर हुई वारदात
- हलवाई के यहां पूरी बेलने का काम करती है पीड़ित महिला
- दो लोगों के नाम आए सामने
बुधवार सुबह गिरवाई में पहाड़ी पर एक महिला निर्वस्त्र पड़ी मिली है। महिला के पेट व हाथ पर चाकू के घाव हैं। दोनों पैर की हडि्डयां टूटी हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाया है। महिला की हालत गंभीर है,लेकिन उसने अपने साथ हुई बर्बरता की कहानी सुनाई है। एक युवक चाकू अड़ाकर उसे भगवानपुरा के पास पहाड़ी पर ले गया। इसके बाद वहां दुष्कर्म किया है। कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर हाथ पर चाकू मारे, आरोपी को लेने एक ऑटो वाला आया। उसने महिला की हत्या के इरादे से ऑटो उस पर चढ़ा दी। महिला को जेएएच में भर्ती कराकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

कल्लू पाल, जिस पर दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का आरोप है उसे अस्पताल में महिला से शिनाख्त कराई गई, महिला ने उसे पहचाना है
शहर के आपागंज निवासी 62 वृद्ध महिला हलवाई के यहां पूरी बेलने का काम करती है। हलवाई कल्लू पाल ने मंगलवार रात कहीं काम पर जाने के लिए महिला को बुलाया था। इसके बाद वह उसे गिरवाई में भगवानपुरा गांव के पास पहाड़ी पर ले गया। यहां उसने महिला पर चाकू अड़ाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एक बार नहीं कई बार दुष्कर्म किया। रात भर पहाड़ी पर जंगल में उसे बंधक बनाकर हैवानियत दिखाता रहा। इतना ही नहीं विरोध करने पर महिला के हाथों में चाकू भी मारे।
ऑटो चढ़ाकर किया हत्या का प्रयास
करीब 10 घंटे जंगल में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के बाद सुबह 5 बजे के लगभग एक ऑटो वाला आरोपी को लेने आया। कल्लू ने ऑटो में सवार होने के बाद जमीन पर पड़ी महिला पर ऑटो चढ़ाया। एक बार नहीं दो बार ऑटो चढ़ाया। जब महिला बेहोश हो गई तो आरोपी उसे मरा समझकर भाग गए।
शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था
घटना के बाद महिला बेहोश हो गई। इस पर आरोपी उसके शरीर से एक-एक कपड़ा उतारकर अपने साथ ले गए। सुबह जब भगवानपुरा गांव के लोग पहाड़ी पर पहुंचे तो महिला को निर्वस्त्र पड़ा देखा। तत्काल गांव से साड़ी लाकर महिला के ऊपर डाली और पुलिस को सूचना दी। इस पर CSP लश्कर आत्माराम शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। महिला के बयान पर गिरवाई थाना में FIR दर्ज कर ली गई है। इसके बाद आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। पहले वह दुष्कर्म करने से मना करता रहा, लेकिन जब महिला के सामने अस्पताल में पेश किया गया। महिला ने उसे पहचान लिया है।
-
भाजपा नेता ने शिवराज के मिनिस्टर को बताया चोर!: पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने सिंधिया समर्थक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का नाम अली बाबा 40 चोर गैंग में गिनाया
- कॉपी लिंक
शेयर
-
MP में बारिश के आसार: भोपाल, हाेशंगाबाद, रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल संभाग में बूंदाबांदी की संभावना, ओले गिरने का भी अनुमान
- कॉपी लिंक
शेयर
-
इंदौर में फिर से काेरोना विस्फोट: 96 दिन बाद आंकड़ा 400 के पार, नए संक्रमित 477, दो की मौत; गाइडलाइन उल्लंघन करने पर सील दुकान तभी खुलेगी, जब केस कम आने लगेंगे
- कॉपी लिंक
शेयर
-
मासूम की दर्दभरी दास्तां: 6 साल की बच्ची ने मां के खिलाफ पुलिस में मारपीट की शिकायत की, जन्म के बाद से ही चिड़चिड़ी हुई बाद में आए दिन पीटने लगी
- कॉपी लिंक
शेयर