- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Old Man Of 70 Years Said, “Sir, Explain To My Daughter in law, She Kills Me, Calls Her Brothers And Throws Her Son, Does Not Even Give Food.”
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बहू से परेशान बैसखिश बाई एसपी से गुहार लगाने पहुंची थीं।
- पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंची वृद्धा की शिकायत पर एसपी ने पहले भोजन करवाया, फिर टीम भेज काउंसलिंग कराई
- दमोहनाका कोतवाली क्षेत्र में रहती है वृद्धा, बेटी के साथ पहुंची थी शिकायत करने
चेहरे पर झुर्रिया बिखरी थी। दांत टूट चुके थे। घुटने उम्र के साथ दगा दे चुके हैं। बेटी व नातिन के साथ पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंची 70 वर्षीय वृद्धा की आपबीती सुनकर एसपी भी मर्माहत हो गए। वृद्धा बहू से प्रताड़ित होकर पहुंची थी। बोली साहब मेरी बहू को समझा दो। मुझे खाना नहीं देती है। मारती है। भाईयों को बुलाकर बेटे काे भी पिटवाती है। मुझे कोई शिकायत दर्ज नहीं करवानी, बस उसे अच्छे से समझा दो, मुझे ठीक से रखे।
जानकारी के अनुसार ये फरियाद लेकर दमोहनाका धर्मकांटा थाना कोतवाली निवासी 70 वर्षीय बैसखिया बाई चौधरी पहुंची थी। पति खमरिया फैक्ट्री में थे। उनके निधन होने पर 10 हजार की पेंशन पर पूरा परिवार पलता है। इकलौता बेटा है। उसी के साथ रहती हैं। तीन बेटियां थीं, सभी की शादी हो चुकी है। बैसखिया बाई के मुताबिक बेटे की शादी के बाद से उसकी जिंदगी नरक बन गई। कुछ दिनों तक तो सब ठीक था। इसके बाद बहू परेशान करने लगी।
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने वृद्धा की पीड़ा सुनी और फाैरन काउंसलिंग कराने का निर्देश दिए।
उसकी सब्जी व दाल में पानी मिला देती है। खाना नहीं बनाती है। कई बार उस पर भी हाथ छोड़ चुकी है। अक्सर रूठ कर मायके चली जाती है। बेटा भी मेरी बहू से डरता है। कई बार भाईयों को बुलाकर बेटे को पिटवा चुकी है। जबकि वह पेंशन मिलने पर हर महीने का पूरा राशन खरीद कर रखवा देती है। मैं कोई कार्रवाई नहीं चाहती, बस मेरी बहू को समझा दो कि वह मुझे अच्छे से रखे। मेरा परिवार अच्छे से रहे।
टीआई ओमती एसपीएस बघेल ने करवाया भोजन।
वृद्धा की शिकायत सुनकर एक्शन में आए एसपी
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने वृद्धा की शिकायत सुनने के बाद पहले उन्हें भोजन करवाने के लिए निर्देश दिए। ओमती टीआई एसपीएस बघेल खाना लेकर पहुंचे। इसके बाद गोहलपुर पुलिस, कोड रेड और आलम्बन शाखा को वृद्धा काे उसके घर ले जाकर बहू की काउंसलिंग कराने का निर्देश दिए। एसपी के आदेश पर कंट्रोल रूम गोहलपुर थाने की पुलिस पहुंची। वृद्धा को अपने साथ लेकर उसके घर गई। वहां काउंसलिंग हुई। बहू ने लिखकर दिया है कि वह आगे शिकायत का मौका नहीं देगी।