- Hindi News
- Local
- Mp
- 3 Star And Tourism Corporation Hotels Will Get License For 3 Years, Bar Operator Is Allowed To Keep Twice The Liquor Stock
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शिवराज कैबिनेट ने बुधवार को वर्ष 2021-22 के लिए बार लाइसेंस पॉलिसी को मंजूरी दे दी है।
- शिवराज कैबिनेट ने बार लाइसेंस पॉलिसी को दी मंजूरी
- भांग की दुकानों के वार्षिक मूल्य में 10% की वृद्धि
शिवराज कैबिनेट ने बुधवार को वर्ष 2021-22 के लिए बार लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। जिसके मुताबिक प्रदेश में होटल, रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट और क्लबों के बार रात 2 बजे तक खुल सकेंगे। वर्तमान में बार बंद होने का समय रात 12 बजे है, लेकिन 2 घंटे के लिए 5 हजार रुपए फीस जमा करने पर रात 2 बजे तक बार खोले रखने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन यह अनुमति साल में 8 बार ही मिल सकेगी। इसके लिए कलेक्टर को अधिकृत किया जा रहा है। कलेक्टर चाहे तो अनुमति ना भी दे।
नई पाॅलिसी के मुताबिक 3 स्टार होटल और पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित बार के लिए लाइसेंस 3 साल के लिए दिया जाएगा। अभी तक यह लाइसेंस 1 साल के िलए दिया जाता है। इसी तरह बार लाइसेंस की व्यावसायिक क्लब की (FL-3) कैटेगिरी को समाप्त कर दिया गया है। बार संचालक अब शराब का दोगुना स्टॉक कर सकेंगे। इसके साथ ही भांग की दुकानों के वार्षिक मूल्य में 10% की वृद्धि का निर्णय लिया गया है।
नई पॉलिसी के मुताबकि होटल के बार के लिए ज्यादा छूट भी दी गई है। जिसके मुताबिक बार के अतिरिक्त होटल परिसर के अन्य स्थानों पर शराब पीने की अनुमति देने के लिए 10 हजार रुपए अतिरिक्त फीस लगेगी। वर्तमान में बार संचालकों को लाइसेंस फीस का 10% चुकाना पड़ता था।
शराब निर्माता यूनिट के लायसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। लायसेंस फीस का ऑनलाइन भुगतान करके अब सिर्फ यह घोषणा पत्र देना होगा कि उनके संयंत्र की क्षमता या अधोसंरचना में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इसके आधार पर लायसेंस का नवीनीकरण मान्य हो जाएगा। शराब फैक्टरियों से स्पिरिट परिवहन करने वाले सभी टैंकरों में इलेक्ट्रानिक लॉक विद GPS का उपयोग अनिवार्य रहेगा। देसी शराब की आपूर्ति की मौजूदा व्यवस्था आगामी 2 माह तक यथावत रहेगी।
कैबिनट के अन्य निर्णय
- जबलपुर शहर में दमोह नाका रानीताल से मदनमहल चौक मेडिकल रोड तक फ्लाय ओवर ब्रिज के काम के लिए भूमि अधिग्रहण, सीवर और पेयजल लाइन की शिफ्टिंग का काम राज्य सरकार कराएगी। इसमें 161 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- सागर चिकित्सा महाविद्यालय में वायरल रिसर्च डायग्नोस्टिक लैब की स्थापना के लिए तीन पद सृजित होंगे।
- शाहपुर दरारिया चनौआ जामघाट घाटई रानगीर ज्वाप मार्ग के निर्माण के लिए 126 करोड़ रुपये की स्वीकृति।
- राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के ग्वालियर स्थित चार फ्लैट सर्वाधिक बोली लगाने वाले को दिए जाएंगे।
- राज्य सहकारी अधिकरण के अध्यक्ष के पद को मार्च 2021 से पांच साल के लिए निरंतर रखा जाएगा।