शिकायत: नए सदस्य बनाकर बेचे जा रहे भूखंड

शिकायत: नए सदस्य बनाकर बेचे जा रहे भूखंड


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिवाजी गृह निर्माण सहकारी समिति जवाहर नगर अधारताल में अध्यक्ष द्वारा सदस्यों को भूखंड आवंटित न करके नये सदस्यों को जोड़ा गया है और उन्हें भूखंड बेचे जा रहे हैं। फर्जी तरीके से काम चल रहा है और कार्यवाही नहीं हाे रही है। यह शिकायत भोजराव, पंडरी नाथ, सुमित ठाकरे आदि कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुँचे सदस्यों ने साैंपी।

उनका कहना है कि सदस्यों ने राशि भी जमा की थी उसका भी हिसाब नहीं है। जिन सदस्यों की मृत्यु हो गई है उनके वारिसों को भी नहीं जोड़ा जा रहा है। जनसुनवाई में 65 से ज्यादा आवेदन पहुँचे। डिप्टी कलेक्टर सृष्टि प्रजापति ने शिकायत संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास निराकरण के लिये पहुँचाई।

खबरें और भी हैं…



Source link