होली स्पेशल ट्रेन: झांसी, ग्वालियर, आगरा, लखनऊ, अयोध्या के लिए होली स्पेशल ट्रेन

होली स्पेशल ट्रेन: झांसी, ग्वालियर, आगरा, लखनऊ, अयोध्या के लिए होली स्पेशल ट्रेन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

होली पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पीआरओ के अनुसार ट्रेन नंबर 09049 सूरत मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन 26 मार्च शुक्रवार को सूरत से सुबह 7.40 बजे चलकर रतलाम (दोपहर 2.05/2.15 बजे), उज्जैन (शाम 4/4.20 बजे), मक्सी (शाम 5.28/5.30 बजे) होकर गाड़ी चलने के तीसरे दिन सुबह 4.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09050 मुजफ्फरपुर सूरत स्पेशल 28 मार्च को मुजफ्फरपुर से रात 8.10 बजे चलकर मक्सी (सुबह 6.50/6.52 गाड़ी चलने के तीसरे दिन), उज्जैन (सुबह 8.20/8.40 बजे) रतलाम (सुबह 10.20/10.30 बजे) होकर गाड़ी चलने के तीसरे दिन शाम 5.05 बजे सूरत पहुंचेगी। ट्रेन वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, मक्सी, ब्यावरा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, बीना, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, टुंडला, कानपुर, लखनऊ, फैजाबाद, अयोध्या, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, छपरा और हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link