देह दान: पूर्व विधायक सिद्धूमल खिलवानी की 95 साल की उम्र में निधन; अंतिम सांस तक परिजनों से बॉडी डोनेट करने का कहते रहे

देह दान: पूर्व विधायक सिद्धूमल खिलवानी की 95 साल की उम्र में निधन; अंतिम सांस तक परिजनों से बॉडी डोनेट करने का कहते रहे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Madhya Pradesh Rajgarh Former MLA Passes Away; Shivraj Singh Chouhan Expressed Grief Over Death Of Siddhumal Khilwani

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धूमल खिलवानी अंतिम सांस तक सिर्फ देह दान किए जाने की इच्छा जाते रहे। – फाइल फोटो

  • इमरजेंसी के समय जेल में भी रहे
  • दो बार विधायक चुने गए थे

मध्यप्रदेश के नगरसिंगढ़ की ब्यावरा विधानसभा से दो बार के विधायक रहे लोकतंत्र सेनानी व वरिष्ठ समाज सेवी सिद्धूमल खिलवानी ने 95 साल की उम्र में भोपाल में अंतिम सांस ली। उन्हें कुछ दिनों से चलने-फिरने में भी तकलीफ हो रही थी, लेकिन अंतिम सांस तक वे परिजनों से सिर्फ एक ही इच्छा देह दान की जताते रहे।

उनकी अंतिम इच्छा पूरी करते हुए गुरुवार को परिजनों ने एलएन मेडिकल कॉलेज को दान कर दी। खिलवानी भोपाल के इंद्रपुरी में बेटों के साथ रह रहे थे। उनके बेटे अशोक खिलानी ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7.30 बजे उनके पिता ने अंतिम सांस ली। वे पहली वार वर्ष 1977 में जनसत्ता की तरफ से ब्यावरा के विधायक चुने गए थे।

इसके बाद वर्ष 1980 से 84 तक दूसरी बार विधायक रहे। इस बार भाजपा से चुने गए थे। वे मीसा बंदी रहे। वे लोकतंत्र सेनानी थे। वे हर समय एक ही बात कहते थे कि उनके शव को न तो जलाया जाए और न ही किसी तरह के कार्यक्रम किया जाए। समाज की भलाई के लिए उनके शव को अस्पताल को दान दिया जाए। अशोक ने कहा कि अंतिम सांस तक वे यही दोहराते रहे। इसी कारण परिजनों ने आज उनकी बॉडी डोनेट कर दी।

खबरें और भी हैं…



Source link