नाना की गोद में दिखीं Vamika, Anushka Sharma ने पिता के जन्मदिन पर शेयर कीं Unseen Photos

नाना की गोद में दिखीं Vamika, Anushka Sharma ने पिता के जन्मदिन पर शेयर कीं Unseen Photos


नई दिल्ली: नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज अपने पिता अजय कुमार शर्मा (Ajay Kumar Sharma) का 60वान जन्मदिन माना रही हैं. अनुष्का ने इस बीच अपने पिता की कई अनसीन फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं. इन फोटोज में एक फोटो ऐसी भी है जिसमें विराट और अनुष्का की बेटी वामिका अपने नाना की गोद में है. लोग अनुष्का की इन फोटोज खूब पसंद कर रहे हैं.

अनुष्का ने पोस्ट की अनसीन फोटोज

अनुष्का (Anushka Sharma) ने अपने पिता के जन्मदिन पर उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. ये फोटोज अनुष्का (Anushka Sharma) के बचपन की हैं. अनुष्का ने विराट कोहली (Virat Kohli) सहित अपने परिवार की भी फोटोज शेयर की. इन फोटो में अनुष्का अपनी मां आशिमा और भाई कर्णेश शर्मा के साथ हैं. अनुष्का ने अपने पिता की आर्मी के दिनों की तस्वीरें भी शेयर की हैं.

 

नाना की गोद में दिखीं वामिका 

अनुष्का (Anushka Sharma) ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें एक फोटो ऐसी भी है जिसमें उनकी बेटी अपने नाना के गोद में है. ये फोटो काफी खूबसूरत लग रही है. इस फोटो के बैकग्राउंड में सूरज ढलता हुआ दिख रहा है और अनुष्का के पिता ने वामिका को अपनी बाहों में लिया हुआ है.

जनवरी में हुआ था वामिका का जन्म

कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने दिसंबर 2017 में शादी की थी. इसके बाद इस कपल ने अगस्त 2020 में अनुष्का के प्रेगनेंट होने की खबर लोगों के बीच साझा की. 11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने वामिका को जन्म दिया. अनुष्का और विराट ने वामिका के जन्म की खबर सोशल मीडिया पर लोगों के साथ साझा की.





Source link