संजय बांगर ने टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ की तारीफ की (Sanjay Bangar/Instagram)
पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर (Sanjay Banger) ने टीम इंडिया के बैकअप की तारीफ की है. इसका श्रेय उन्होंने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट को दिया.
संजय बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत में कहा, ”इस लिस्ट में क्रुणाल पंड्या और प्रसिद्ध कृष्णा नए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में दोनों ने डेब्यू किया. दोनों ने ही प्रभावित किया. बड़ौदा के ऑल राउंडर क्रुणाल पंड्या ने नाबाद 58 रन की पारी खेली. वह डेब्यू में सबसे तेज अर्द्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी रहे. भारत यह मैच 66 रन से जीता.”
वीवीएस लक्ष्मण बोले-सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में जगह पाने के हकदार
बांगर ने इस बात का भी खुलासा किया कि क्यों अक्षर पटेल की जगह क्रुणाल पंड्या को चुना गया. उन्होंने कहा, ”विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद वह डिजर्व करते थे. शतक बनाने और विकेट लेने के बाद उन्हें मौका दिया गया. यदि अक्षर टी20 और टेस्ट में अच्छे हैं तो वह वनडे में 10 ओवर भी अच्छे फेंक सकते हैं. हमारे पास संख्या और प्रतिभा दोनों हैं. हमारे पास अनेक विकल्प हैं.”IND vs ENG, 2nd ODI: प्लेइंग XI, मौसम-पिच का मिजाज, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, जानें सबकुछ यहां
बाएं हाथ के क्रुणाल और केएल राहुल के बीच छठे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी हुई. दोनों ने टीम का स्कोर 5 विकेट पर 317 तक पहुंचाया. क्रुणाल ने 59 रन देकर सैम कर्रन का विकेट भी लिया. इंग्लैंड की टीम जवाब में 42.1 ओवर में 251 रन बनाकर आउट हो गई. संजय बांगर ने कहा, ”किसी भी खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मौका मिलना जरूरी है. यदि उसे नियमित रूप से मौके मिलेंगे तो वह टीम में सेटल हो सकता है. इतना ही नहीं इस समय टीम इंडिया के पास बहुत से विकल्प मौजूद हैं.” भारत को दूसरा वनडे शुक्रवार (26 मार्च) को पुणे में ही खेलना है.