भोपाल: सर्वेश शर्मा ने ग्रैंड मॉडलिंग प्रेजेंट 2021 खिताब जीता; 1450 मॉडल को पीछे छोड़ा

भोपाल: सर्वेश शर्मा ने ग्रैंड मॉडलिंग प्रेजेंट 2021 खिताब जीता; 1450 मॉडल को पीछे छोड़ा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ऑन लाइन प्रतियोगिता के बाद भोपाल में सर्वेश को ऑवर्ड दिया गया।

भोपाल में रहकर मॉडल कर रहे 22 साल के सर्वेश शर्मा ने ग्रैंड मॉडलिंग प्रेजेंट 2021 का खिताब अपने नाम किया है। ऑन लाइन हुए इस खिताब को उन्होंने देश भर के 1450 मॉडल को हराकर जीता है। इससे पहले सर्वेश शर्मा ने अपना करियर कॉलेज स्तरीय शो से शुरू किया था। अब तक वह कई बड़ी कंपनियों के लिए भी एड शूट कर रहे हैं। इससे पहले सर्वेश नागपुर में मिस्टर फैबइंडिया नागपुर 2020, मुंबई में प्राइड ऑफ इंडिया जीत चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अब एक और मुकाम हासिल किया है। वे एक टी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इसके अलावा सर्वेश कुछ प्रोडक्ट के प्रमोशन शूट भी कर रहे हैं। सर्वेश को भोपाल में आयोजित मिस्टर एंड मिस भोपाल फैशन आईकॉन 2021 में गेस्ट मॉडल के तौर पर बुलाया गया और उन्हें सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link