- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Fake Female Policemen Had Been Cutting Invoices For Four Days Without Masks, The Real Police Caught Red Handed
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिसकर्मी बनकर महिला नगर निगम की टीम के साथ चालान काट रही थी।
स्टेशन रोड पुलिस ने अवैध वसूली करते हुए फर्जी महिला पुलिसकर्मी को रंगे हाथों पकड़ा है। महिला पुलिस की वर्दी में मास्क लगाकर रोडवेज बस स्टैंड पर वसूली कर रही थी। महिला नगर निगम की चालानी कार्रवाई करने वाली टीम के कर्मचारियों के साथ पिछले चार दिनों से बगैर मास्क घूमने वाले लोगों के चालान कटवा रही थी। वहीं, मौका पाकर लोगों से अवैध वसूली भी कर रही थी।
महू नीमच रोड स्थित बस स्टैंड क्षेत्र में सक्रिय इस फर्जी महिला पुलिसकर्मी की शिकायत स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने स्टेशन रोड पुलिस से की। इसके बाद स्टेशन रोड थाने के जवानों ने इस फर्जी पुलिसकर्मी को अवैध वसूली करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने के बाद यह वह खुद को औद्योगिक थाना जावरा में पदस्थ पुलिसकर्मी बताती रही। वहीं, उसने अपना नाम निकिता बताया है।
बहरहाल, स्टेशन रोड थाना पुलिस नगर निगम की चालानी कार्रवाई करने वाली टीम के सदस्यों से भी महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं, महिला द्वारा बताए गए संबंधित थाने से भी जानकारी जुटाई जा रही है।