IND VS ENG: बेन स्टोक्स ने विराट कोहली पर कह दी बड़ी बात (फोटो-एएफपी)
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे शुक्रवार को खेला जाएगा, मैच से पहले बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने विराट कोहली के आक्रामक हाव-भाव पर बड़ी बात कह दी.
बेन स्टोक्स ने कहा कहा, ‘हम उस पर कायम रहते हैं जो हमारे लिये सर्वश्रेष्ठ है और जिससे हमारी टीम बेहतर टीम बनती है. हर टीम का अपना तरीका होता है. भारत का अपना तरीका है और हमारा अपना. ‘ स्टोक्स से पूछा गया कि वह एक भले या आक्रामक विराट में से किसे पसंद करते हैं, उन्होंने जवाब दिया, ‘निजी तौर पर मैं चाहता हूं कि वह रन नहीं बनाये क्योंकि यह हमारे लिये अच्छा नहीं है. ‘
जो रूट की भूमिका निभा रहे हैं स्टोक्स
जो रूट की गैरमौजूदगी में इस आलराउंडर को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरना पड़ रहा है. स्टोक्स ने खुलासा किया कि उन्होंने इस नयी भूमिका के लिये अपनी मानसिकता नहीं बदली है. उन्होंने कहा, ‘मैंने असल में रूट से नंबर तीन पर उनकी मानसिकता के बारे में जानना चाहा था. उनका स्पष्ट संदेश था, तुम जैसा खेलते हो, वैसा खेलना जारी रखो. रूट का खेलने का अपना तरीका है और इसका मतलब यह नहीं है कि मैं भी उसी तरह से खेलूं. ‘ स्टोक्स ने कहा, ‘तीसरे नंबर पर मुझे 100 गेंदें खेलने को मिल सकती हैं जबकि अमूमन मुझे 60-70 खेलने को मिलती हैं. मैं बहुत अधिक बदलाव पर गौर नहीं कर रहा हूं. मुझे खासतौर पर अपनी पारी की शुरुआत में थोड़ी अलग परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है. ‘करोड़ों रुपये कमाने वाले वीरेंद्र सहवाग दिन में एक बार खाते हैं खाना, जानिए वजह
बता दें भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में बेन स्टोक्स महज 1 रन बनाकर आउट हो गए थे. प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें आउट किया था. इंग्लैंड की टीम 318 रनों का लक्ष्य पीछा करते हुए महज 251 रनों पर सिमट गई थी और वो 66 रनों से मैच गंवा बैठी थी.