सचिन तेंदुलकर. (Pic: sachintendulkar Instagram)
India vs Pakistan: सचिन तेंदुलकर ने 1989 में पाकिस्तान में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. इंजमाम उल हक ने 1991 में अपना पहला मैच खेला था. सचिन के नाम दुनिया में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है. इंजमाम पाकिस्तान की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.
सचिन तेंदुलकर ने एक बार एक इंटरव्यू में दिलचस्प वाकया सुनाया था. यह किस्सा पाकिस्तान के तत्कालीन कप्तान इंजमाम उल हक और उनके बेटे से जुड़ा है. सचिन ने कहा, ‘एक बार जब हम पाकिस्तान दौरे पर थे, तो लाहौर में मेजबान टीम के बाद हमारा नेट प्रैक्टिस शुरू होने वाला था. तभी इंजमाम अपने बेटे को लेकर मेरे पास आए. उन्होंने कहा कि ये लड़का भले ही मेरा है, लेकिन क्रिकेट में यह अपका फैन है.’ सचिन ने बताया कि इसके बाद उन्होंने इंजमाम के बेटे के साथ थोड़ा वक्त बिताया.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली की कप्तानी पर क्यों उठते हैं बार-बार सवाल, अच्छी पहल पर भी नहीं होती तारीफ?
बता दें कि सचिन तेंदुलकर और इंजमाम उल हक समकालीन क्रिकेटर रहे हैं. सचिन ने 1989 में पाकिस्तान में ही अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. इंजमाम ने 1991 में अपना पहला मैच खेला था. सचिन के नाम दुनिया में सबसे अधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड है. इंजमाम उल हक पाकिस्तान की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. 1990 के दशक में इन दोनों खिलाड़ियों की अक्सर तुलना होती थी. पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर और मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान तो इंजमाम को सचिन से बेहतर क्रिकेटर बताया करते थे.