अपिल: वैक्सीन लगाने लोगों को करें प्रेरितः थापक

अपिल: वैक्सीन लगाने लोगों को करें प्रेरितः थापक


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंडएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर लगाई हेल्प डेस्क

नगर के शासकीय अस्पताल में लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा गोरमी मंडल द्वारा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसके चलते गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को वैक्सीन के लिए प्रेरित किया। लोगों को प्रेरित करने के दौरान मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक पोलिंग बूथ पर जाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। 1 अप्रैल से जब 45 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा, जिसके लिए पार्टी द्वारा प्रत्येक वार्ड एवं प्रत्येक पंचायत में घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएग। देश में बनी वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित है।

वैक्सीन के खिलाफ दुष्प्रचार के पीछे निहित स्वार्थी तत्वों का हाथ है, जो देश के विज्ञानियों की क्षमता पर सवाल खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देते हुए जीवन रक्षा के लिए वैक्सीन लगवाना चाहिए। वहीं कई देशों के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने भारत की वैक्सीन को कोरोना के इलाज में कारगर बताया है। इसलिए मेरा लोगों से आह्वान है कि वे अस्पताल जाकर वैक्सीन जरूर लगवाएं।

इस मौके पर संतोष भदौरिया, रज्जन भदौरिया, गोकुल सिंह परमार, अरविंद वर्मा, निर्मल आर्य, चेतन सिंह भदौरिया, पटेल यादव, अरविंद जैन, मोनू शर्मा,रामवीर भदौरिया, राहुल कटारे, चरण सिंह सरपंच ,सुरेन्द श्रीवास आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…



Source link